पोल्ट्री फार्म पर दिव्यांग ने लगाई फांसी, चोरी के आरोप लगे थे

Divyang hanged the poultry farm, there were allegations of theft
पोल्ट्री फार्म पर दिव्यांग ने लगाई फांसी, चोरी के आरोप लगे थे
दो लोगों ने की आत्महत्या पोल्ट्री फार्म पर दिव्यांग ने लगाई फांसी, चोरी के आरोप लगे थे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गिट्टीखदान थानांतर्गत पिटेसुर स्थित पोल्ट्री फार्म में दिव्यांग दिनेश आत्मराम माकडे (28) ने शुक्रवार की दोपहर फांसी लगा ली। उसकी मौत हो गई। वह चंद्रपुर जिले के वलसा का निवासी था। वर्तमान में वह पोल्ट्री फार्म में काम करता था और वहीं पर रहता था। उस पर चोरी के भी आरोप हैं। घटना का कारण ज्ञात नहीं हुआ। सहायक निरीक्षक एस.टी.पेठे ने आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया। जांच जारी है।


युवती ने लगाई फांसी
फांसी लगाने से युवती की मौत हो गई। घटना का कारण ज्ञात नहीं हुआ। वाड़ी थाने में प्रकरण को आकस्मिक मृत्यु के तौर पर दर्ज किया गया है। वाड़ी आठवा मैल स्थित पालकर नगर निवासी परवीन बशीर खान (22) थी। वह किसी निजी कंपनी में काम करती थी।   किसी कारण के चलते उसने बल्ली पर चुन्नी बांधकर फांसी लगा ली, इससे उसकी मौत हो गई। घटना कारण ज्ञात नहीं हुआ है, लेकिन आत्मघाती कदम उठाने से इसके पीछे कोई ठोस वजह होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। परवीन के भाई परवेज की शिकायत पर प्रकरण को आकस्मिक मृत्यु के तौर पर दर्ज िकया गया है, जांच जारी है।

Created On :   27 Nov 2021 3:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story