कमीशनखोरी के लिए परियोजनाओं को लटकाना बर्दाश्त नहीं

Do not tolerate hanging projects for commission
कमीशनखोरी के लिए परियोजनाओं को लटकाना बर्दाश्त नहीं
फडणवीस ने अफसरों को दी चेतावनी कमीशनखोरी के लिए परियोजनाओं को लटकाना बर्दाश्त नहीं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कमीशन की लालच में विकास परियोजनाओं को लटकाने वाले सरकारी अफसरों को चेतावनी दी है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कमीशनखोरी के लिए परियोजनाओं को लटकाए रखने को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस के हाथों राज्य के स्वच्छ महाराष्ट्र अभियान (शहरी) 2.0 का शुभारंभ हुआ। यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे माफ करिए। मैं स्पष्ट बोल रहा हूं कि केवल कमीशनखोरी के चक्कर में परियोजनाओं को लटकाए रखने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई जनप्रतिनिधि कमीशनखोरी के चक्कर में परियोजनाओं को अटकाने की कोशिश करता है तो अधिकारी तुरंत उसकी शिकायतें मुख्यमंत्री से करें। यदि कोई अधिकारी कमीशनखोरी के लिए परियोजनाओं को लटकाने का प्रयास करता है तो जनप्रतिनिधि तत्काल उसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करें। राज्य में कमीशनखोरी का धंधा बंद होना चाहिए। हमें अगले दो साल में परिवर्तन करके दिखाना है। सौभाग्य से राज्य को ऐसे मुख्यमंत्री मिले हैं जिन्हें पहले नगर विकास विभाग सफलता पूर्वक संभला है। उनकी मानसिकता परिवर्तन की है। मुख्यमंत्री की स्पष्ट भूमिका है कि विकास कामों में किसी को अवरोध पैदा नहीं करने देंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों से हमारी अच्छे काम के अलावा कोई और अपेक्षाएं नहीं हैं। सरकार के पास धन राशि की कमी नहीं है। परंतु कई परियोजनाएं फंस गई हैं। कई जगहों पर गलत तरीके से परियोजना के लिए टेंडर आवंटित हुआ। इस कारण परियोजना का काम नहीं हो सका है।  
 

Created On :   1 Oct 2022 3:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story