लंदन से आई महिला डॉक्टर ने होम क्वारंटाइन का उल्लंघन किया

doctor from London violates home quarantine
लंदन से आई महिला डॉक्टर ने होम क्वारंटाइन का उल्लंघन किया
लंदन से आई महिला डॉक्टर ने होम क्वारंटाइन का उल्लंघन किया

कलेक्टर से की शिकायत, महिला की होगी कोरोना की जांच
डिजिटल डेस्क, नागपुर।
लंदन से आई महिला डॉक्टर को 14 दिन तक घर पर रहने की सलाह दी गई लेकिन इसके बाद भी वह शहर के स्कूल और न्यायालय में घूमती रही। वहीं, अपार्टमेंट के बाहर भी घूमती रही जिसको लेकर स्थानीय व्यक्ति ने उक्त महिला की कलेक्टर रविन्द्र ठाकरे से लिखित शिकायत की है। जिस पर कलेक्टर ने महिला का स्वैब लेकर कोरोना की जांच करने की बात कही है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि विशेष समुदाय की एक महिला लंदन से 7 मार्च को नागपुर पहुंची थी। विदेश से आने की वजह से उसे होम क्वारंटाइन रहने के लिए कहा गया था लेकिन इस दौरान वह न्यायालय के अलावा, स्कूल आदि जगह घूमती पाई गई। वहीं, साई मंदिर के पीछे स्थित गजानन नगर के निर्माण इनक्लेव की पार्किंग में भी घूमती रही है। मामले को लेकर 28 मार्च को भी लिखित शिकायत धंतोली पुलिस थाने में की गई। इसके बाद भी शिकायत की गई लेकिन कुछ कार्रवाई न होने पर शनिवार को शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से मिलकर लिखित शिकायत की।

मनपा की टीम वापस लौटी
इतना ही नहीं शिकायतकर्ता का आरोप है कि शुक्रवार को मामले को लेकर लक्ष्मीनगर जोन की टीम एंबुलेंस लेकर महिला के अपार्टमेंट पर गई थी वहां से उक्त महिला डॉक्टर को जांच के लिए मेडिकल ले जाना था लेकिन किसी राजनैतिक दवाब के चलते मनपा की टीम को बैरंग लौटना पड़ा। जिसके बाद मामले की शिकायत शनिवार को कलेक्टर से शिकायत की गई।

इनका कहना है
महिला जब आई उस समय अलग नियम थे और समय-समय के साथ नियम बदलते गए। हम महिला की कोरोना की जांच करेंगे। क्वारंटाइन का विषय महानगरपालिका का है ऐसे में कार्रवाई को लेकर वही उचित जानकारी दे सकते है। --रविन्द्र ठाकरे, कलेक्टर, नागपुर

Created On :   11 April 2020 3:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story