डॉक्टर हड़ताल पर, आपात सेवाएं शुरू

Doctors on strike, emergency services started
डॉक्टर हड़ताल पर, आपात सेवाएं शुरू
अहमद नगर मामला डॉक्टर हड़ताल पर, आपात सेवाएं शुरू

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  महाराष्ट्र के अहमद नगर में 3 नर्सों पर हुई कार्रवाई और यवतमाल में एमबीबीएस तृतीय वर्ष के विद्यार्थी की हत्या के विरोध में मार्ड ने हड़ताल की घोषणा की है। नर्स और डॉक्टरों ने  विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। हालांकि अभी तक स्वास्थ्य सेवाओं पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है, लेकिन मांगें शीघ्र पूरी नहीं होेने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। 

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल (मेडिकल) में मार्ड ने हड़ताल करने की घोषणा की है। उनकी हड़ताल में छात्र संघ व इंटर्न के डॉक्टर भी शामिल होंगे। हड़ताल में शामिल होने वालों की संख्या 1000 से अधिक बताई गई है, जो शनिवार की सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इस दौरान सामान्य सेवाएं बंद रहेंगी, लेकिन कोविड व अन्य आईसीयू, कोविड लैब समेत दूसरी आपात सेवाएं शुरू रहेंगी। इस संबंध में मेडिकल प्रशासन को पत्र दिया गया है। यह हड़ताल यवतमाल में एमबीबीएस के तृतीय वर्ष के छात्र अशोक पाल की हत्या के विरोध में की जा रही है। मेडिकल मार्ड के अध्यक्ष डॉ. सजल बंसल ने बताया कि इस मामले में राजनीतिक दबाव में आकर हत्यारे को बचाने और इस घटना को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। 

Created On :   13 Nov 2021 10:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story