- Home
- /
- दहेज लोभियों ने बहू को आत्महत्या के...
दहेज लोभियों ने बहू को आत्महत्या के लिए किया मजबूर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पति समेत एक परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ बेलतरोड़ी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोप है कि, उन्होंने बहू को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है।
जांच में हुआ खुलासा
मृतका ऋतु खड़से (31) थी। करीब तीन वर्ष पहले उसकी शादी जयंत नगरी निवासी पंकज नानाजी खड़से (35) नामक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद मायके से दहेज के रूप में उसे पैसे लाने के लिए पंकज, उसकी मां मायावती (65), ननद मंगला गंभीर (44) और नंदोई सिद्धार्थ गंभीर (53) शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दे रहे थे। रोज-रोज की प्रताड़नाओं से त्रस्त होकर आखिकरकार ऋतु ने 6 अक्टूबर को अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। प्रकरण आकस्मिक मृत्यु के तौर पर दर्ज िकया गया था। जांच में ऋतु की मौत के लिए पति पंकज और सास, ननद और नंदोई जिम्मेदार होने का खुलासा हुआ है। गुरुवार को सभी आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज िकया गया।
Created On :   9 Oct 2021 6:28 PM IST