जबलपुर के डॉ. दीपक हरी रानड़े हुए बसंतराव नाइक अवार्ड से सम्मानित

जबलपुर के डॉ. दीपक हरी रानड़े हुए बसंतराव नाइक अवार्ड से सम्मानित
जबलपुर के डॉ. दीपक हरी रानड़े हुए बसंतराव नाइक अवार्ड से सम्मानित

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि अभियंत्रिका महाविद्यालय के लिए गौरव का एक और विषय है। विश्वविद्यालय के छात्र रहे डॉ. दीपक हरी रानड़े को केंद्रीय कृषि मंत्रालय का प्रतिष्ठित बसंतराव नाइक अवॉर्ड प्राप्त हुआ है। शुष्क खेती क्रियात्मक अनुसंधान परियोजना में उनके विशिष्ट कार्य के लिए आई.सी.ए.आर नई दिल्ली ने उन्हें 1 लाख रूपये के नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है। बीती 16 जुलाई को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा है।

इसके पूर्व भी डॉ. दीपक हरी रानड़े को 2009 में इस अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। अभी वर्तमान में डॉ रानड़े राजमाता विजयराजे सिधिंया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर में अधिष्ठाता, कृषि संकाय के पद पर पदस्थ है।

Created On :   16 July 2021 1:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story