आम आदमी का लोकतंत्र पर विश्वास ही लोकतंत्र की ताकत है- डॉ. संजीव कुमार  

आम आदमी का लोकतंत्र पर विश्वास ही लोकतंत्र की ताकत है- डॉ. संजीव कुमार   
आम आदमी का लोकतंत्र पर विश्वास ही लोकतंत्र की ताकत है- डॉ. संजीव कुमार  

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विभागीय आयुक्त डा. संजीव कुमार ने कहा कि आम आदमी का लोकतंत्र में विश्वास ही लोकतंत्र की सफलता है आैर आम आदमी मतदान का इस्तेमाल कर मनचाहा परिवर्तन ला सकता है। डा. संजीव कुमार ने लोकतंत्र, चुनाव व सुशासन पर वनामति में हुई कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जिन देशों में लोकतंत्र है, वहां विकास प्रक्रिया शायद धीमी पड़ी नजर आ सकती है, लेकिन विकास प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है। वोटिंग से ही सुशासन की दिशा में जाया जा सकता है। लोकतंत्र मजबूत होने की दिशा में भारतीय जनमानस चल रहा है। वरिष्ठ पत्रकार सुरेश द्वादशीवार ने भी विचार रखे। प्रास्ताविक प्रादेशिक उपसंचालक सुधीर शंभरकर ने किया। राज्य निर्वाचन आयुक्त, विभागीय आयुक्तालय व मनपा की आेर से हुई यह कार्यशाला दो सेशन में हुई। 

मंच पर प्रमुखता से प्रभारी महापौर दीपराज पार्डीकर, चंद्रपुर की महापौर अंजलि घोटेकर, अपर मनपा आयुक्त रवींद्र ठाकरे, गोंदिया जिलाधीश डा. कादंबरी बलकवडे, चंदपुर जिला परिषद के अध्यक्ष देवराव भोंगडे, गड़चिरोली जिला परिषद अध्यक्ष योगिता भांडेकर, गोंदिया जिला परिषद  अध्यक्ष सीमा मडावी, नागपुर के  सीईआे संजय यादव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जीतेंद्र पापलकर, अपर पुलिस आयुक्त बी. जी. गायकर, राज्य निर्वाचन आयोग के उपायुक्त राजाराम झेंडे मुख्य रूप से उपस्थित थे। 

मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सीआरएमएस का प्रदर्शन
मध्य रेलवे नागपुर मंडल अंतर्गत सीआरएमएस द्वारा सरकार की वादाखिलाफी व मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। एनएफआईआर की अपील पर समूचे भारतीय रेल के साथ मध्य रेल के सभी मंडलों में सितंबर माह में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। सीआरएमएस के कार्यकारी अध्यक्ष डी. भट्टाचार्य की अध्यक्षता में सभा एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। एनपीएस रद्द कर पुरानी पेंशन लागू, रिक्त  पदों को तुरंत भरने, रेलवे के नियमित कार्यों की आउटसोर्सिंग व निजीकरण बंद, ट्रैकमैन की कार्यदशा में सुधार, रनओवर मामले रोकने उचित उपाय योजना, उच्चतम ग्रेड के सुपरवाइजर/इंजीनियर  को ग्रेड पे 4800/- लेवल 8 प्रदान किया जाए। 7  ग्रेड 2 और ग्रेड 1 टेक्नीशियन का विलय, पीएलबी  की सीलिंग हटाने जैसी कई मांगों का समावेश था। श्री. भट्टाचार्य ने कहा कि, सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का आखिरी दम तक विरोध किया जाएगा। मंडल सचिव बंडू रंधाई, मंडल संगठक ई.वी. राव, सी.पी. सिंह, विपीन पाटील, जी.एम. शर्मा, वाई. डब्ल्यू गोपाल, बंशमणि शुक्ला आदि ने भी अपने मनोगत व्यक्त किए। सफलतार्थ पुरुषोत्तम वानखेड़े, मनोज सपकाल, संग्राम सिंह, अनिल राठोड़ ने प्रयास किया।
   

  

Created On :   20 Sept 2018 12:23 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story