एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की कुलपति बनीं नागपुर की डॉ. उज्ज्वला चक्रदेव 

एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की कुलपति बनीं नागपुर की डॉ. उज्ज्वला चक्रदेव 
राज्यपाल ने की नियुक्ति एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की कुलपति बनीं नागपुर की डॉ. उज्ज्वला चक्रदेव 

डिजिटल डेस्क,मुंबई।   राज्यपाल तथा कुलाधिपति ने भगतसिंह कोश्यारी ने मुंबई स्थित श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरसी (एसएनडीटी) महिला विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर डॉ. उज्ज्वला चक्रदेव की नियुक्ति की है। डॉ. उज्ज्वला नागपुर के मनोरमाबाई मुंडले कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर के प्रिंसिपल के रूप में कार्यरत हैं। अब एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय के कुलपति पद डॉ. उज्ज्वला का कार्यकाल पांच साल का होगा। एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. शशिकला वंजारी का कार्यकाल 2 जुलाई 2021 को खत्म होने के बाद से यह पद रिक्त था। मुंबई विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुहास पेडणेकर को इस पद का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था।

डॉ. उज्ज्वला ने मनोरमाबाई मुंडले कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर में प्राध्यापक, प्राचार्य और पीएचडी पर्यवेक्षक के रूप में कार्य किया है। उन्हें अध्यापन, अनुसंधान और प्रशासन के क्षेत्र में 36 साल का अनुभव है। 27 अगस्त 1962 को जन्मीं डॉ. उज्ज्वला ने नागपुर के राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय के वीआरसीई से वास्तुकला शास्त्र में डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने शहरी नियोजन विषय में एम.टेक और वास्तुकला शास्त्र विषय में पीएचडी भी की है। राज्यपाल ने एसएनडीटी महिला विश्वविद्यायल के कुलपति की नियुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यतींद्र सिंह की अध्यक्षता में चयन समिति का गठन किया था। इस समिति में पुणे आईआईआईटी के महानिदेशक डॉ. अनुपम शुक्ला और राज्य सरकार के प्रधान सचिव ओमप्रकाश गुप्ता समेत अन्य सदस्यों का समावेश था। 
 

Created On :   11 Sept 2021 7:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story