धनगर आरक्षण के लिए सरकार के खिलाफ होगा प्रदर्शन, भाजपा सांसद डॉ. महात्मे कर रहे अगुवाई

धनगर आरक्षण के लिए सरकार के खिलाफ होगा प्रदर्शन, भाजपा सांसद डॉ. महात्मे कर रहे अगुवाई
धनगर आरक्षण के लिए सरकार के खिलाफ होगा प्रदर्शन, भाजपा सांसद डॉ. महात्मे कर रहे अगुवाई

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मराठा आरक्षण के लिए विधानमंडल के दोनाें सदन में विधेयक मंजूर होने के बाद अब धनगर आरक्षण की मांग जोर पकड़ने लगी है। धनगर समाज को आरक्षण देने की मांग को लेकर 3 दिसंबर को राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। जिला स्तर पर महायुति का वह घोषणापत्र जलाया जाएगा जो 2014 के विधानसभा चुनाव के समय जारी किया गया था। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा नेता व राज्यसभा सदस्य डॉ.विकास महात्मे करेंगे। डॉ.महात्मे, धनगर समाज संघर्ष समिति महाराष्ट्र के अध्यक्ष भी है। समिति के अनुसार धनगर अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल है। लेकिन उन्होंने अनुसूचित जनजाति को दिए जानेवाले आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। धनगर की जगह धनगड़ लिखे जाने के कारण यह स्थिति बनी है।

बार-बार मिला सिर्फ आश्वासन
सरकार की ओर से आश्वासन दिया जाता रहा है कि धनगर समाज को आरक्षण दिया जाएगा। लेकिन बार बार निवेदन करने के बाद भी अाश्वासन पूरा नहीं किया जा रहा है। समिति के अनुसार 2014 में लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा शिवसेना की महायुति ने धनगर आरक्षण के संबंध में लिखित आश्वासन दिया था। घोषणापत्र में यह भी वादा किया गया था कि शेफर्ड कमिशन की स्थापना की जाएगी। लेकिन दोनों आश्वासन पूरे नहीं किए गए। टाटा इंस्टीट्यूट संस्था की सर्वे रिपोर्ट को 3 माह बीत गए, उस पर ध्यान ही नहीं दिया गया।

फिलहाल मराठा आरक्षण को लेकर तत्परता दिखायी गई पर धनगर आरक्षण का विषय विधानमंडल के अगले अधिवेशन तक टाल दिया गया है। डॉ.महात्मे के अनुसार 65 वर्ष तक कांग्रेस के नेतृत्व की सरकार ने धनगरों को एसीटी आरक्षण से वंचित रखा। वर्तमान युति सरकार ने भी केंद्र सरकार को सिफारिश पत्र तक नहीं भेजा है। लिहाजा धनगर आरक्षण की मांग को लेकर जिला स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। 3 दिसंबर को यशवंतराव होलकर की जयंती पर सुबह 11 बजे राज्य भर में महायुति के घोषणापत्र की होली जलायी जाएगी।

Created On :   1 Dec 2018 1:45 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story