डीआरआई ने पकड़ा 107 किलो सोना, 30 करोड़ के गोल्ड के साथ सात गिरफ्तार

Dri arrested seven people and seized 107 kg of gold from mumbai
डीआरआई ने पकड़ा 107 किलो सोना, 30 करोड़ के गोल्ड के साथ सात गिरफ्तार
डीआरआई ने पकड़ा 107 किलो सोना, 30 करोड़ के गोल्ड के साथ सात गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई । राजस्व खुफिया विभाग (डीआरआई) ने सोना तस्करी के अब तक के सबसे बड़े मामले का भंडाफोड किया है। डीआरआई ने सोने की तस्करी से जुड़े गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार करते हुए 30 करोड़ रुपए का 107 किलो सोना बरामद किया। यह सोना भंगार और लोहे के सरियो में छुपाकर ले जाया जा रहा था। गिरोह के लोग भारत में सोना बेचकर इसके पैसे हवाला के जरिए दुबई भेजनेवाले थे।
                  
डीआरआई के अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने 200 किलो सोना तस्करी के जरिए भारत लाने की योजना बनाई थी लेकिन इसमे से हमने  107 किलो सोना जब्त कर लिया है। जब्त किए गए सोने की कीमत 30 करोड़ रुपए के करीब बताई जा रही है। आरोपियों के पास से एक करोड रुपए से अधिक की नकदी भी बरामद की गई है। जिन आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है उनके नाम निसार अलियार, सोहेब महमूद जरोदरवाला,अब्दुल अहद,मनोज जैन, अक्यूल फ्रूटवाला, अब्दुल शेख व अरविंद कुमार ढक्कड है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबित डीआरआई को मुंबई में सोने की तस्करी को लेकर एक गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर डीआरआई ने जाल बिछाकर डोगरी इलाके से सोने को ले जा रहे टेंपो को पकड़ लिया। यह सोना तार व सरिया में छिपाकर ले जाया जा रहा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह सोना विदेश से लाया गया था और इसे बेचकर आरोपी पैसे को हवाला के जरिए दुबई भेजनेवाले थे।

Created On :   31 March 2019 10:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story