दो ट्रकों के बीच फंसने से चालक की मौत

Driver dies after being stuck between two trucks
दो ट्रकों के बीच फंसने से चालक की मौत
ढलान पर खड़ा वाहन अपने आप चल पड़ा दो ट्रकों के बीच फंसने से चालक की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा हो गया। ढलान पर खड़ा ट्रक अपने आप चल पड़ा और दूसरे ट्रक से जा भिड़ा। इस घटना में दो ट्रकों की चपेट में आने से चालक की मौत हो गई। घटना हिंगना थाना अंतर्गत गुरुवार को देर रात हुई। आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज िकया गया है।

ट्रक का कांच साफ कर रहा था
मृतक चालक गणेश राऊत (34), ब्रम्हपुरी, जिला चंद्रपुर निवासी है। गणेश समृद्धि महामार्ग पर ट्रक से राख पहुंचाने का काम करता था। गुरुवार की रात भी वह ट्रक (एम.एच.-40-बी.जी.-1525) से राख लेकर समृद्ध महामार्ग पर पहुंचा था। ट्रक खाली करने के बाद उसने अपना ट्रक, दूसरा ट्रक (एम.एच.-40-ए.के.-1788 के पीछे खड़ा िकया। रात करीब 11 बजे गणेश ट्रक का कांच साफ कर रहा था। ढलान पर ट्रक खड़ा होने की वजह से अपने आप चल पड़ा और सामने के ट्रक से जा भिड़ा गया। िजससे गणेश दो ट्रक के बीच में बुरी तरह से फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। निजी और मेडिकल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। 

गैलरी से सिर के बल नीचे गिरे मासूम की मौत
खेलते समय पाइप से गिरे मासूम की मौत हो गई। अजनी थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज िकया गया है। शताब्दी नगर निवासी विकास दुपारे नामक व्यक्ति का 2 वर्षीय पुत्र भारव गुरुवार को शाम छह बजे पहली मंजिल पर गैलरी में खेल रहा था। इस दौरान वह पाइप पर चढ़ा। पाइप से उतरते समय भारव का संतुलन बिगड़ा और वह सिर के बल िगर पड़ा। मेडिकल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। 

Created On :   14 Aug 2021 4:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story