नशे में कहा- मैंने ही अपने भाई की गला घोंटकर कर दी है हत्या,क्या है अजीबोगरीब घटना जानिए

Drunk said - I have strangled my brother, know what is a strange incident
नशे में कहा- मैंने ही अपने भाई की गला घोंटकर कर दी है हत्या,क्या है अजीबोगरीब घटना जानिए
नशे में कहा- मैंने ही अपने भाई की गला घोंटकर कर दी है हत्या,क्या है अजीबोगरीब घटना जानिए

डिजिटल डे्स्क, नागपुर। अंबाझरी थाना क्षेत्र के सुदाम नगरी में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। घटना में सेवानंद रोशनलाल यादव (50), गवलीपुरा, सुदामपुरी, अंबाझरी निवासी नामक व्यक्ति की मौत हो गई। उसे शराब पीने की लत थी। मृतक के भाई का कहना है कि, उसी ने गला घोंटकर भाई को मार डाला है, जबकि पुलिस का कहना है कि, इस बारे में फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। सेवानंद की मौत को लेकर पुलिस संभ्रम में है। सेवानंद के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। यह घटना रविवार को रात करीब 11.30 बजे के बीच सामने आई। जब अंबाझरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब सेवानंद का भाई परमानंद नशे में बड़बड़ा रहा था कि, उसने ही अपने भाई की गला घोंटकर हत्या कर दी है।

छह भाई-बहन, सभी आजू-बाजू में रहते हैं
पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल में भेज दिया। उसकी हत्या की बात कबूलने वाला छोटा भाई परमानंद यादव (45) है। यादव परिवार में 6 भाई और 3 बहनें अगल-बगल में ही रहते हैं। सेवानंद प्लास्टिक चुनने का काम करता था। परमानंद मजदूरी करता है। सेवानंद के प्लास्टिक चुनकर बेचने के कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है। 

दोनों भाई रोज साथ पीते थे शराब
सूत्रों के अनुसार दोनों भाई  रोज शाम को दिनभर हुई कमाई से शराब पीते थे। घर में ही जुआ भी खेलते थे। परमानंद लोगों को बता रहा था कि, रविवार रात भी दोनों अपने एक भाई के साथ पत्ते खेलने बैठे थे।

जुए में कुछ रुपए हार गया था
सेवानंद कुछ रुपए हार गया था, लेकिन परमानंद को पैसे नहीं दिए। इस बात से चिढ़कर उसने गला दबाकर सेवानंद को मार दिया। रात 11 से 11.30 बजे के दौरान वह घर से बाहर निकला और अपने भाइयों और पड़ोसियों को बताने लगा कि, उसने सेवानंद को मार दिया है। सेवानंद घर में मृत पड़ा था। छोटे भाई देवानंद ने पुलिस को घटना की दी। पुलिस परमानंद पर निगरानी रख रही है।

पीएम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कह सकेंगे
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नरेंद्र हिवरे का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कह सकेंगे। जब तक डॉक्टर मौत का कारण स्पष्ट न कर दें, इसे हत्या का मामला नहीं माना जा सकता। पुलिस ने प्राथमिक स्तर पर आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।       -नरेंद्र हिवरे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, अंबाझरी

Created On :   5 Jan 2021 4:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story