नशे में पत्नी की पिटाई कर घर से भागा, लगा ली फांसी

Drunk wife ran away from home, hanged herself
नशे में पत्नी की पिटाई कर घर से भागा, लगा ली फांसी
अमरावती नशे में पत्नी की पिटाई कर घर से भागा, लगा ली फांसी

डिजिटल डेस्क, अमरावती। स्थानीय गाडगेनगर थाना क्षेत्र के तहत नवसारी परिसर में रहनेवाले उमेश लक्ष्मण दाभने (40) ने घर में शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट की और घर छोड़कर चला गया।  बाद में विश्वासराव गायकवाड नामक व्यक्ति के तबेले के पास उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार 27 जून को सुबह प्रकाश में आने के बाद मृत उमेश की पत्नी ने गाडगेनगर थाने में शिकायत दर्ज की। जानकारी के अनुसार उमेश की पत्नी ने थाने में दर्ज शिकायत मेंं कहा कि रविवार 26 जून की रात 9.30 बजे के दौरान उमेश दाभने शराब पीकर घर में आया।

नशे में चुर होकर आए उमेश ने पत्नी को शराब पीने के लिए फिर पैसों की मांग की। उसने पैसे देने से इंकार किया। तब उमेश ने पत्नी के साथ मारपीट की और घर से चला गया। उसके बाद रात 11 बजे वह फिर घर लाैटा, घर पर पत्थर मारे और अपने दोपहिया की चाबी व 100 रुपए लेकर वहां से चला गया। उसे परिसर के लोगों ने समझाया। लेकिन उमेश नशे में काफी चुर था। उसने किसी की नहीं सुनी। पश्चात सोमवार को सुबह नवसारी से वलगांव रोड पर शिव मंदिर परिसर में दो लाेगों को विश्वास गायकवाड के गोठे के पास उमेश दाभने का शव फांसी पर लटका हुआ दिखाई दिया। गाडगेनगर पुलिस ने यह मामला आकस्मिक मौत के रूप मंे दर्ज किया है। 
 

Created On :   29 Jun 2022 2:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story