- Home
- /
- नशे में धुत युवकों ने रंजिश में जान...
नशे में धुत युवकों ने रंजिश में जान से मारने का किया प्रयास

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पडोले नगर में मंगलवार देर रात बदमाशों ने खूब हंगामा किया। आरोप है कि रंजिश के चलते एक युवक को जान से मारने का भी प्रयास किया गया। इससे छह से आठ युवकों के खिलाफ नंदनवन थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पडोले नगर निवासी राहुल मनोहर वासनिक (24) का भाई राहुल बस्ती के ही कुछ मित्रों के साथ कुशीनारा बौद्ध विहार के सामने बैठा था। तभी बस्ती के ही कुख्यात बदमाश शीलवंत सोनटक्के अपने छह से आठ मित्रों के साथ वहां आ धमका। सभी नशे में थे।
आरोप है कि शीलवंत व साथियों ने हंगामा शुरू कर दिया। गाली-गलौज करने लगे। एनआईटी के बंद गेट को जोर-जोर से पीटा। दशहत में राहुल व उसके दोस्त वहां से भागने लगा। शीलवंत ने राहुल को दबोच लिया। इसके बाद डंडे से सिर पर प्रहार कर उसे जान से मारने का प्रयास किया। इस दौरान तनाव की स्थिति बनी रही। सहायक निरीक्षक शिर्के ने बताया कि राहुल का भाई और शीलवंत में रंजिश है। लेन-देन के चलते तीन महीने पहले उनका विवाद हुआ था। घटना के दौरान राहुल का भाई हाथ नहीं लगने से राहुल को ही निशाना बनाया गया है। शीलवंत और उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
Created On :   11 Feb 2021 12:18 PM IST