पुरानी रंजिश के चलते झोपडी में लगाई आग, गृहस्थी का समान जला 

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
पन्ना पुरानी रंजिश के चलते झोपडी में लगाई आग, गृहस्थी का समान जला 

डिजिटल डेस्क पन्ना। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाईन चौकी क्षेत्र के ग्राम सरकोहा में पुरानी रंजिश के चलते खेत में बनीं एक झोपडी में आग लगा देने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी पर्वत सिंह बुंदेला पिता हरभान सिंह बुंदेला उम्र ३० वर्ष निवासी जनकपुर की ग्राम सरकोहा में खेती की जमीन में रखवाली के लिए बनीं झोपडी में भईययन उर्फ मूरत सिंह यादव उम्र २५ वर्ष निवासी सरकोहा ने पुरानी रंजिश के चलते आग लगा दी। जिसमें झोपडी में रखा गृहस्थी का समान पूरी तरह नष्ट हो गया। फरियादी ने घटना की सूचना सिविल लाईन चौकी में दी। सूचना मिलने पर सिविल लाईन चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सरिता तिवारी ने प्रधान आरक्षक जागेन्द्र शर्मा, रामलखन सिंह तथा रामपाल को घटना स्थल के लिए रवाना किया। जहां पर ग्राम सरकोहा में पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही की गई तथा धारा ४३६ आईपीसी के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया गया है। वहीं समाचार लिखे जाने तक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।  

Created On :   28 Oct 2022 5:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story