तकनीकी खराबी आने से नागपुर आ रहे विमान को वापस मुंबई विमानतल पर किया डायवर्ट

Due to technical problem, the aircraft coming to Nagpur diverted back to Mumbai airport
तकनीकी खराबी आने से नागपुर आ रहे विमान को वापस मुंबई विमानतल पर किया डायवर्ट
तकनीकी खराबी आने से नागपुर आ रहे विमान को वापस मुंबई विमानतल पर किया डायवर्ट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राजधानी के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय विमानतल मुुंबई से संतरानगरी के डॉ.बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल नागपुर आ रहे विमान में उड़ान के कुछ देर बाद तकनीकी खराबी आ गई। विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी मिलने के बाद पायलट ने तत्काल विमान को मुंबई विमानतल पर डायवर्ट करने का निर्णय लिया और एक घंटे में विमान को वापस उतार दिया गया। विमान में खराबी की जांच की जा रही है। यात्रियों के अनुसार विमान के इंजन में कंपन का अलर्ट मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया।

जानकारी के अनुसार मुंबई से नागपुर आने वाला इंडिगो के विमान क्रमांक 5388 का समय सुबह 11.35 से उड़ान भरकर दोपहर 1.05 बजे नागपुर पहुंचने का है लेकिन गुरुवार को विमान ने मुंबई के विमानतल से दोपहर 1.20 बजे उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के करीब आधा घंटे बाद पायलट को विमान के इंजन में कंपन से संबंधित खराबी का अलर्ट मिला जिसके बाद पायलट विमान को तत्काल मुंबई विमानतल पर डायवर्ट करने की अनुमति मांगी। विमान में तकनीकी खराबी का अनाउंस सुनकर यात्री घबरा गए। इसी बीच विमान के उड़ान भरने के करीब 1 घंटे बाद उसे विमानतल पर सुरक्षित उतार लिया गया। विमान में खराबी के कारण का पता करने के लिए जांच टीम जुट गई है।

हैदराबाद के विमान में भी आई खराबी
मुंबई से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय विमानतल के लिए जाने वाले इंडिगो के विमान क्रमांक 5384 में भी इसी प्रकार की खराबी आई। विमान ने मुंबई से करीब 1 बजे उड़ान भरी थी और करीब 1.30 बजे विमान में खराबी की सूचना मिलने के बाद 2 बजे विमान को वापस मुंबई के विमान तल पर उतारने की अनुमति मांगी गई। विमान को उतारने के बाद उसकी जांच आरंभ हो गई है कि विमान में कंपन का क्या कारण था।

Created On :   23 Jan 2020 12:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story