हवा की गति कम होने से बढ़ी उमस, चुभन भरी गर्मी से राहत के नहीं कोई आसार

Due to the low wind speed stuffiness increase,no relief from heat
हवा की गति कम होने से बढ़ी उमस, चुभन भरी गर्मी से राहत के नहीं कोई आसार
हवा की गति कम होने से बढ़ी उमस, चुभन भरी गर्मी से राहत के नहीं कोई आसार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। माह के शुरुआत से चल रही चुभनभरी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। बीच-बीच में हवाओं का रुख बदलने से कुछ राहत जरूर महसूस की गई लेकिन वह थोड़े समय के लिए ही । गुरुवार की  सुबह से ही गर्म हवा के थपेड़ों ने परेशान कर रखा है। सुबह 7 बजे से ही चुभनभरी गर्मी  महसूस होने लगी है। पिछले सप्ताह भर से मौसम विभाग के सारे अनुमान गलत साबित हो रहे हैं। तापमान काे लेकर काफी दिनों से मौसम विभाग जो अनुमान लगा रहा है  मौसम उसके विपरीत चल रहा है।  मौसम विभाग ने बुधवार को तापमान कम होने, पर गर्म हवा चलने की संभावना जताई थी, इसके विपरीत तापमान बढ़ गया। साथ ही हवाओं का रुख भी शांत रहा। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 44.3 दर्ज किया गया। हवाओं के न चलने के कारण उमस की परेशानी बनी रही। विदर्भ में सबसे अधिक तापमान ब्रह्मपुरी में 46.4 दर्ज किया गया। 

बीच-बीच में आए बादल
तापमान में उतार-चढ़ाव के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को उमस के कारण परेशानी बनी रही। हवाओं की गति भी कम रही। नागपुर शहर का अधिकतम तापमान 44.3 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 28.2 दर्ज किया गया। उमस के कारण शरीर में पानी की कमी की समस्या बढ़ जाती है। इसके लिए तरल पदार्थ ज्यादा लेने की सलाह दी जा रही है। रसीले फलों का सेवन इन दिनों सर्वोत्तम होता है। मौसम में आ रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है।

गर्म हवा चलेगी
विदर्भ में सबसे ज्यादा गर्म ब्रह्मपुरी रहा। उष्ण लहर के साथ ब्रह्मपुरी का अधिकतम तापमान 46.4 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने और उष्ण लहर चलने की संभावना जताई जा रही है। विदर्भ के अकोला, चंद्रपुर, यवतमाल, वर्धा, गोंदिया और भंडारा में भी गर्म हवा की परेशानी बरकरार रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
 

Created On :   16 May 2019 5:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story