- Home
- /
- पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में...
पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में डमी उम्मीदवार भेजा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई की भोईवाड़ा पुलिस ने पुलिस भर्ती के दौरान फिजिकल टेस्ट (शारीरिक परीक्षा) में अपनी जगह डमी उमीदवार को भेजनवाले एक युवक को औरंगाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी व फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक का नाम सतीश मोरे बताया गया है। आरोपी औरंगाबाद के गंगापुर इलाके का रहने वाला है।
पुलिस भर्ती के लिए दस्तवेजों की जांच के बाद सतीश मोरे को फिजिकल टेस्ट के लिए मुंबई के मरोल स्थित पुलिस मैदान में बुलाया गया था। किंतु सतीश ने वहां अपनी जगह कृष्णा मोरे नाम के युवक को भेजा। पुलिस मैदान में कृष्णा ने खुद को सतीश बताया। यही नही कृष्णा ने सतीश के नाम के दस्तखत भी किएऔर वहां फर्जी दस्तावेज दिखाए। जिसे देखने के बाद पुलिस भर्ती से जुड़े अधिकारी राहुल प्रभु को संदेह हुआ। लिहाजा उन्होंने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज व दस्तावेजों की जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि सतीश मोरे ने अपनी जगह फिजिकल टेस्ट के लिए कृष्णा मोरे को भेजा है। इसके बाद पुलिस ने सतीश व कृष्णा के खिलाफ मामला दर्ज किया।
Created On :   29 Jan 2022 6:45 PM IST