- Home
- /
- जनरल कोच वाली अंत्योदय में मिलेगा...
जनरल कोच वाली अंत्योदय में मिलेगा एक्वागार्ड का पानी, आधुनिक सुविधाएं भी शामिल

डिजिटल डेस्क, शहडोल। दुर्ग-फिरोजपुर-दुर्ग एक्सप्रेस सेवा पूर्णतया अनारक्षित यात्री ट्रेन सेवा है। इस ट्रेन का मूल उद्देश्य ही लोगों को उन्नत आरामदायक सफर की सुविधा उपलब्ध कराना है। इसमें 16 सामान्य कोच, 2 जनरेटर सहित कुल 18 कोच हैं। अनारक्षित सुपरफास्ट गाड़ी होने के चलते यात्रियों को साधारण टिकट (जनरल द्वितीय श्रेणी टिकट) ही जारी किए जाएंगे। ट्रेन में आधुनिक सुविधा यात्रियों के लिए एक्वागार्ड का शुद्ध पेयजल, सीसीटीवी से सुरक्षा, सूचना हेतु डिजिटल डिस्प्ले जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।साधारण टिकट भाड़ा अन्य ट्रेनों के साधारण टिकट की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक होंगे। 18 कोच की अनारक्षित ट्रेन में सीसीटीवी से निगरानी रहेगी।
दुर्ग-फिरोजपुर-दुर्ग अंत्योदय सप्ताहिक एक्सप्रेस का सोमवार को रेलवे ने टाइम टेबिल जारी कर दिया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुताबिक आज ट्रेन ने अपना पहला फेरा दुर्ग से लगाया। छह मई से नियमित यह ट्रेन अपने समय सारणी से चलेगी। ट्रेन क्रमांक 22895 शहडोल में 14.05 बजे दोपहर में पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन क्रमांक 22896 रात 23.33 बजे का समय निर्धारित किया गया है। आज ट्रेन का जगह-जगह स्वागत भी किया गया।
आज सुबह 11.30 बजे रवाना
ट्रेन का शुभारंभ आज मंगलवार एक मई को रायपुर स्टेशन से सुबह 11.30 बजे किया गया। तकरीबन पांच बजे घण्टे बाद शहडोल संभागीय मुख्यालय में ट्रेन का स्वागत हुआ। हालांकि पहले दिन स्वागत वंदन के चलते ट्रेन का समय परिवर्तित रहा। छह मई से नियमित प्रत्येक सप्ताह में 22895 दुर्ग फिरोजपुर दुर्ग से 7.10 बजे रवाना होगी। दोपहर 12.15 बजे अनूपपुर, 13.04 बजे शहडोल, 14.03 बजे उमरिया होते 15.30 बजे कटनी मुड़वारा पहुंचाएगी। दमोह होते सागर, दिल्ली सफदरगंज होते सोमवार को 13.00 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।
वापसी में रात 10.30 पहुंचेगी शहडोल
जारी समय सारणी अनुसार वापसी में 22896 फिरोजपुर-दुर्ग साप्ताहिक अन्तोदय एक्सप्रेस फिरोजपुर से 8 मई 2018 मंगलवार को रात 00.20 रवाना होगी। फरीदकोट होते सुबह 7.45 बजे दिल्ली सफदरगंज, 14.20 बजे झांसी 18.13 बजे सागर, 19.13 बजे दमोह, 21.15 बजे कटनी मुड़वारा पहुंचेगी। कटनी से 22.30 बजे उमरिया, 23.33 बजे शहडोल 00.10 बजे अनूपपुर 00.46 बजे पेंड्रा रोड, 03.20 बजे बिलासपुर 05.30 बजे रायपुर बुधवार को 6.30 बजे दुर्ग पहुंचेगी।
Created On :   1 May 2018 2:41 PM IST