- Home
- /
- ई-कोर्ट एप्लीकेशन का प्रशिक्षण आज
ई-कोर्ट एप्लीकेशन का प्रशिक्षण आज

पन्ना। उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश एवं एमपीएसईडीसी भोपाल के निर्देशानुसार पन्ना जिले में पदस्थ विभिन्न विभागों के 15 अधिकारियों का ई-कोर्ट एप्लीकेशन एवं पोर्टल का प्रशिक्षण ०6 दिसम्बर को आयोजित किया गया है। इनमें प्रभारी सहायक संचालक मत्स्योद्योग बी.के. सक्सेना, जिला संयोजक आर.के. सतनामी, अतिरिक्त सीईओ अशोक कुमार चतुर्वेदी, शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पवई के व्याख्याता आशीष त्रिपाठी, आशीष पुरिया, आकाश गुप्ता, प्रयाति सिंह, कविता प्रजापति, शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना के वरिष्ठ व्याख्याता अरविन्द कुमार त्रिपाठी, डॉ. रश्मि चैरसिया, खनिज अधिकारी रवि पटेल तथा खाद्य विभाग के निरीक्षक अरविन्द सिंह, माजिद खानए किरण कुलकर्णी और अर्चना मिश्रा शामिल हैं। ई-दक्ष केन्द्र पन्ना में अपरान्ह 2 से शाम 5 बजे तक प्रशिक्षण होगा। जिला पंचायत सीईओ संघ प्रिय ने संबंधित अधिकारियों को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया है।
Created On :   6 Dec 2022 6:10 PM IST