- Home
- /
- नागपुर में महिलाओं के हाथ ई-रिक्शा...
नागपुर में महिलाओं के हाथ ई-रिक्शा की कमान

डिजिटल डेस्क,नागपुर। आज के युग में महिलाएं पुरूषों के कंधों से कंधा मिलाकर चल रही है। इसका उदाहरण है नागपुर,जहां 80 ई-रिक्शा चलाई जा रही हैं। इन ई-रिक्शा में से 30 की कमान महिलाओं के हाथों में है। ये महिलाओं के रोजगार का साधन बन रहा है।
गौरतलब है कि सरकार के चलाए गए ई-रिक्शा शहर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए भी बढ़िया कदम साबित हो रहा है। महिलाएं भी ई-रिक्शा चलाने में रूचि दिखाने लगी है। हालांकि उन्हें अनेक परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।शहर में लगभग 80 ई-रिक्शा हैं, जिसमें से 30 ई-रिक्शा महिलाएं चलाती हैं।
ई-रिक्शा चलाने वाली माया चंद्रशेखर का कहना है कि जज्बा कुछ करने का हो तो बाधाएं नहीं रोक सकती। मैं दो साल से ई-रिक्शा चला रहीं हूं। पहले थोड़ा अजीब लगता था, लेकिन अब तो शान से चलाती हूं। इसमें आखिर शर्म की क्या बात है? हम अपना तथा परिवार का पेट पालने के लिए यह काम करते हैं और कोई भी काम छोटा-बड़ा नहीं होता हैं।
वहीं आशा का कहना है कि ई-रिक्शा बाकी रिक्शा के मुकाबले चलाने में आसान है। पिछले एक साल से मैं ई-रिक्शा चला रहीं हूं। पति साइकल रिक्शा चलाते हैं। परिवार के भरण-पोषण और बच्चों की पढ़ाई में परेशानी होने लगी तो उन्होंने मुझे ई- रिक्शा खरीदकर दिया और हिम्मत बंधाया। चूंकि इसे चलाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और बैटरी से चलने के कारण किफायती भी है, इसलिए जो कमाया वो अपना ही होता हैं।
Created On :   26 July 2017 1:41 PM IST