राजनीति में शैक्षणिक योग्यता मायने नहीं रखती - गड़करी

Educational qualification does not matter in politics nitin gadkari
राजनीति में शैक्षणिक योग्यता मायने नहीं रखती - गड़करी
राजनीति में शैक्षणिक योग्यता मायने नहीं रखती - गड़करी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राजनीति में योग्यता से जुड़े सवाल पर भूतल परिवहन नितिन गडकरी ने कहा है कि शैक्षणिक योग्यता अधिक मायने नहीं रखती है। फेल होने वाले लोग मिनिस्टर बन जाते हैं। गडकरी ने यह भी कहा कि वे सदैव पास होते रहे हैं। विविध क्षेत्रों में विकास विजन का जिक्र करते हुए उन्होंने दोहराया-मेरा आईक्यू हर माह 200 करोड़ रुपये कमाने का है। राजनीति में आने से यह नहीं हो पाया, लेकिन राजनीति में आने का कोई पश्चाताप नहीं है। चिटणवीस सेंटर में दिल खुलास कार्यक्रम में गडकरी बोल रहे थे।

कार्यक्रम में गड़करी ने आगे कहा कि कि राजनीति से इतर वे अन्य शौक भी रखते हैं। नाटक, संगीत का आनंद लेते हैं। कृषि क्षेत्र में कार्य करना पसंद करते हैं। उन्हें कृषि क्षेत्र में पहले से ही काफी रूचि है।  डॉ.मनोज साल्फेकर के सवालों पर गडकरी ने कहा कि कला क्षेत्र से उनका पुराना संबंध है। आधे घंटे व्यायाम के बाद वे मराठी गीत अवश्य सुनते हैं। उन्हें संगीत सुनना काफी पसंद है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अध्ययन काल में कभी फेल नहीं हुआ। उनकी पत्नी कंचन गडकरी पढ़ाई में उनसे भी अव्वल थी। राजनीति में अभिनय किया जाता है। झूठ बोला जाता है। मीठा बोलकर गुमराह किया जाता है, लेकिन मुझे झूठ बोलने की जरुरत नहीं पड़ी। झूठा आश्वासन नहीं देता हूं। इसलिए लोग मेरे ऊपर विश्वास करते हैं।  और में लोगों के विश्वास पर करा उतरने की कोशिश करता आया हूं। राजनीति में विद्वान व अच्छे लोगों के अलावा अन्य प्रकार के लोग भी आवश्यक हैं। 

मतदान के अधिकार का उपयोग अवश्य करें
नितिन गडकरी ने कहा है कि लोकतंत्र में चुनाव का काफी महत्व है। मतदान चाहे जिसे भी करें, लेकिन मतदान के अधिकार का उपयोग अवश्य करें। नागपुर के नागरिकों से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि जाति, धर्म, संप्रदाय के विचार से दूर रहकर अपनी पसंद के उम्मीदवार को मतदान करें। 

Created On :   11 March 2019 5:48 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story