- Home
- /
- अमरावती मनपा की ब्याज माफी योजना का...
अमरावती मनपा की ब्याज माफी योजना का असर,80 प्रतिशत संपत्ति कर वसूली

डिजिटल डेस्क, अमरावती। अमरावती महानगर पालिका ने इस वर्ष बकाया वसूली के लिए 2 प्रतिशत ब्याज माफी की योजना चलाई थी। यही नहीं योजना के लिए अवधि भी बढ़ा दी गई थी। जिसकी वजह से मार्च माह के अंत तक 80 प्रतिशत संपत्ति कर वसूल हुई है। चालू वित्त वर्ष में अब तक 40 करोड़ रुपए से अधिक का संपत्ति कर एकत्र किया जा चुका है।
संपत्ति कर की बकाया राशि के संबंध में संपत्ति मालिकों की अच्छी प्रतिक्रिया के कारण मार्च के अंत तक वसूली 80 प्रतिशत तक पहंुच गई। संपत्ति कर संग्रह में पिछले वर्ष की तुलना में 13 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है और 7 करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति कर जमा किया गया है। मनपा प्रशासक चालू वित्त वर्ष में 40 करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति कर वसूल करने से मनपा प्रशासक डॉ. प्रवीण आष्टीकर ने मूल्य निर्धारक कर संकलन अधिकारी महेश देशमुख, सहायक आयुक्त योगेश पिठे, नरेंद्र वानखड़े, नंदकिशोर तिखिले, श्रीरंग तायड़े, तौसिफ काजी सहित सहायक क्षेत्रीय अधिकारी, कर निरीक्षक, संपत्ति कर वसूली लिपिक का अभिनंदन किया। पिछले वर्ष 67 प्रतिशत संपत्ति कर वसूली हुई थी और 33 करोड़ रुपए संपत्ति कर जमा किया गया था।
इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में 13 प्रतिशत संपत्ति कर वसूली बढ़ गई है और 7 करोड़ से अधिक संपत्ति कर वसूल किया गया है। मनपा की आय का मुख्य स्त्रोत संपत्ति कर से मिलने वाली आय है। इसलिए मनपा प्रशासन से संपत्ति कर वसूली पर विशेष जोर देना पड़ता है। जनवरी से मार्च 2022 दौरान संपत्ति कर पर लगने वाले ब्याज की रकम में छूटने के लिए विशेष योजना चलाई गई थी। इसके तहत संपत्ति मालिकों ने मनपा को सहयोग देते हुए संपत्ति कर का भुगतान किया। जिन संपत्ति धारकों ने बकाया टैक्स नहीं भरा है, उन्होंने जल्द से जल्द संपत्ति कर भरते हुए मनपा को सहयोग करने का आह्वान मनपा प्रशासन की ओर से किया गया है।
Created On :   5 April 2022 3:13 PM IST