वकीलों की हड़ताल का असर: पैरवी के अभाव में 100 आरोपियों को जाना पड़ा जेल

Effect of lawyers strike: 100 accused had to go to jail due to lack of lobbying
वकीलों की हड़ताल का असर: पैरवी के अभाव में 100 आरोपियों को जाना पड़ा जेल
अमरावती वकीलों की हड़ताल का असर: पैरवी के अभाव में 100 आरोपियों को जाना पड़ा जेल

डिजिटल डेस्क,अमरावती। एक अधिवक्ता पर पुलिस ने गाडगेनगर थाने में अपराध दर्ज कर उसे हथकड़ी लगाकर न्यायालय में लाने का निषेध कर अमरावती जिला बार काउंसिल 26 मई से हड़ताल पर है। आंदोलन के चलते पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किए जाने वाले आरोपी का पक्ष रखने के लिए कोई भी वकील तैयार नहीं है। जिसके चलते 4 दिन में करीब 100 आरोपियों को जेल जाना पड़ा, जबकि इन आरोपियों को न्यायालय में पक्ष रखने पर जमानत मिल सकती थी। जेल भेजे गए आरोपियों में दो महिलाओं का भी समावेश है। उल्लेखनीय है कि, शनिवार 21 मई को अधिवक्ता अंकुश तागड़े पर गाडगेनगर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा निर्माण करने के साथ ही विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किए। एड. तागड़े को हथकड़ी लगाकर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस द्वारा एक अधिवक्ता के साथ अपमानजनक बर्ताव करने के निषेध में 25 मई को जिला वकील संघ की सभा हुई।

 सभा में गाडगेनगर के थानेदार को निलंबित करने अथवा मुख्यालय अटैच करने तक बेमियादी कामबंद आंदोलन की घोषणा की गई। 26 मई से वकीलों का आंदोलन शुुरू किया। 26 और 27 मई को नियमित तरीके से न्यायालय खुल गए, लेकिन वकीलों की हड़ताल होने से अपने पक्षकार का पक्ष न्यायालय के सामने रखने कोई भी वकील न्यायालय में नहीं गए। इसी तरह 28 मई को शनिवार और 29 मई को रविवार के कारण अवकाशकालीन कोर्ट में कामकाज शुरू रहा, आरोपियों की पेशी हुई। सरकारी पक्ष और पुलिस ने अपनी ओर से आरोपी के खिलाफ दलील भी पेश की, लेकिन हड़ताल के कारण आरोपी का पक्ष रखने किसी भी वकील ने वकालतनामे पर हस्ताक्षर नहीं किए। जिससे ऐसे कई मामलों में आरोपियों को जेल भेजा गया। जिन्हें न्यायालय से राहत मिल सकती थी। चार दिन में करीब 100 आरोपियों को जेल भेजा गया। जिसमें दो महिला आरोपियों का भी समावेश है। 
 

Created On :   30 May 2022 4:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story