युवक का अपहरण करने के बाद जिंदा जलाने का प्रयास

Effort to burn alive after kidnapping young man
युवक का अपहरण करने के बाद जिंदा जलाने का प्रयास
युवक का अपहरण करने के बाद जिंदा जलाने का प्रयास

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  एक युवक का अपहरण कर शांति नगर स्थित पेट्रोल पंप पर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। प्रकरण दर्ज कर आरोपी और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया गया है।  तुलसी नगर निवासी भावेश भागवानी (20) किराना व्यापारी का पुत्र है।   मित्र त्रिलोक तोलानी (25) के साथ वह क्रिकेट खेलने छापरु नगर मैदान में जा रहा था, तभी कुख्यात बदमाश सागर यादव (25) ने  उसे रोका और अपने साथी रजत राऊत की मदद से दोपहिया पर जबरन बिठाकर इतवारी रेलवे स्टेशन की ओर ले गया। एक जगह रुककर कहा-अपने मित्र मोहित देवानी को फोन लगाओ।

 मारपीट करने लगा तो भावेश ने मोहित को फोन लगाया। जवाब मिला-वह कन्हान में है। इस पर सागर ने कहा कि जब तक मोहित नहीं आता, तुम हमारे साथ रहोगे। फिर भावेश को लेकर वह शांति नगर स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा। तैश में सागर ने पेट्रोल भरने का पाइप उठाया और पेट्रोल डालने का प्रयास किया। जिंदा जला देने की धमकी दी। इस बीच, भावेश ने अपने कुछ उन मित्रों को फोन लगाया, जो सागर को भी जानते हैं। बातें चाहे जो भी हुईं हो, भावेश को छोड़ दिया गया। भनक पुलिस को भी लगी। पंप पर लगे सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर पुलिस ने सागर और रजत को गिरफ्तार कर लिया गया। सागर कुख्यात बदमाश है।  उपनिरीक्षक सुमेध बंसोडे मामले की जांच कर रहे हैं। 

उधारी वसूलने का है मामला
सागर ने कुछ दिन पहले भावेश के मित्र मोहित को कुछ रुपए उधार दिए थे। तगादा के लिए मोहित को फोन लगाता था, तो वह जवाब नहीं देता था। मोहित पर दबाव बनाने के लिए उसने भावेश का अपहरण किया।  

Created On :   29 Jun 2020 4:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story