- Home
- /
- स्वास्थ्य मंत्री ने किया राज्य के...
स्वास्थ्य मंत्री ने किया राज्य के 151 आरोग्यवर्धिनी केंद्रों का लोकार्पण

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रो व उप केंद्रों को आरोग्यवर्धिनी केंद्र के रुप में तब्दिल किया गया है। राज्य के 151 आरोग्यवर्धिनी केंद्रों का लोकार्पण स्वास्थ्य मंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को किया। इस मौके पर युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे।
इन केंद्रों में लोगों को 13 विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। इस मौके पर आर्थिक रुप से कमजोर व गरीब लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए ‘बाला साहेब ठाकरे आपला दवाखाना’ की शुरुआत की गई। स्वास्थ्य मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि केंद्र सरकार के माध्यम से राज्य भर में आपला दवाखाना के सौ केंद्र खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा केंद्रों व आपला दवाखाना के माध्यम से जनता तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएंगी।
Created On :   21 Feb 2019 11:59 PM IST