शराब पीकर परेशान करने वाले बड़े भाई की ली जान

Elder brother who was drunk by drinking alcohol took his life
शराब पीकर परेशान करने वाले बड़े भाई की ली जान
शराब पीकर परेशान करने वाले बड़े भाई की ली जान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शराब पीकर घर वालों को हमेशा परेशान करने वाले बड़े भाई को छोटे भाई ने लकड़ी के टुकड़े से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना सावनेर थाना अंतर्गत आने वाले हेटी गांव की है। मृतक का नाम जितेंद्र रामचंद्र उईके (30) है। वह हेटी का निवासी था। आरोपी नरेश रामचंद्र उईके (27) जितेंद्र का छोटा भाई है।

लकड़ी के टुकड़े से किया प्रहार
प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़े भाई जितेंद्र व छोटे भाई नरेश का मकान आजू-बाजू है। जितेंद्र अक्सर घर आता था तो नशे में रहता था। घर आने के बाद विवाद होता था। यह रोज की बात हो गई थी। इससे पूरे परिवार के लोग परेशान रहते थे। बुधवार रात 11 बजे जितेंद्र शराब पीकर घर आया। परिजनों के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। नरेश ने उसे समझाने का प्रयास किया। इस पर जितेंद्र ने उसके साथ भी गाली-गलौज शुरू कर दी। रोज की परेशानी से त्रस्त होकर नरेश  ने घर में पड़े लकड़ी के टुकड़े से जितेंद्र पर वार कर दिया। घटनास्थल पर ही जितेंद्र ने दम तोड़ दिया। घर वालों ने घटना को हादसा बनाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन पीआई अशोक कोली को इसकी सूचना मिल गई। गुरुवार को जब आरोपी भागने के फिराक में था, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Created On :   8 May 2020 3:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story