बेटे के साथ मिल कर बुजुर्ग पिता की ले ली जान

Elderly father took his life together with son
बेटे के साथ मिल कर बुजुर्ग पिता की ले ली जान
आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार बेटे के साथ मिल कर बुजुर्ग पिता की ले ली जान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। खेती के विवाद को लेकर एक पुत्र ने बेटे के साथ मिलकर अपने बूढ़े पिता की हत्या कर दी। मृतक भाऊराव डेकाटे है। इस मामले में पुलिस ने मृतक भाऊराव डेकाटे (65) की हत्या के आरोप में उनके बेटे हंसराज डेकाटे और नाती प्रणय हंसराज डेकाटे (25) को गिरफ्तार कर लिया है। 

लाठी-पत्थर से किया हमला : पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाऊराव डेकाटे की उनके बेटे नागपुर निवासी हंसराज डेकाटे के साथ खेती बेचने को लेकर अनबन चल रही थी। रविवार को हंसराज अपने बेटे प्रणय के साथ भिवापुर गया था। भिवापुर थाने से करीब 9 किमी दूर भागेबोरी इलाके में आरोपी हंसराज का पिता भाऊराव के साथ खेती बेचने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी हंसराज ने पिता भाऊराव पर बेटे प्रणय के साथ मिलकर लाठी और पत्थर से हमला कर दिनदहाड़े हत्या कर दी। घटना के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में आरोपी हंसराज और उसके बेटे प्रणय के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच भिवापुर पुलिस कर रही है।
 

Created On :   28 Feb 2022 11:14 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story