- Home
- /
- शिवाजी शिक्षा संस्थान में तेज हुईं...
शिवाजी शिक्षा संस्थान में तेज हुईं चुनावी सरगर्मियां

डिजिटल डेस्क, अमरावती। अमरावती जिले की सबसे बड़ी संस्था के नाम से मशहूर शिवाजी शिक्षण संस्था की चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। संस्था की कार्यकारी परिषद के 9 पदों के लिए 774 मतदाताओं को 11 सिंतबर को मतदान का अधिकार रहेगा और देर रात परिणाम घोषित किए जाएंगे। विशेष बात यह है कि जानकारों का मानना है कि चुनाव में 700 या उससे कम वोट पड़ेंगे। ऐसे में जीत का आंकड़ा 350 के करीब रहने का अनुमान जताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार चुनाव हेतु 8 और 9 सितंबर को संस्था के मुख्य कार्यालय में नामांकन आवेदन उपलब्ध रहेंगे। 10 सिंतबर को आमसभा होगी। उसके बाद दोपहर में 1 बजे से नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। नामांकन की जांच के बाद वैध नामांकनों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद नामांकन वापस लेने का अवसर मौका दिया जाएगा। अंत में चुनावी मैदान में डटे प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। 11 सितंबर को सुबह 8 बजे से शिवाजी शिक्षण संस्था के बीपीएड कॉलेज में मतदान प्रक्रिया प्रारंभ होगी जो शाम 5 बजे तक चलेगी। शाम 7.30 बजे के बाद मतगणना की प्रक्रिया आरंभ होगी जो देर रात तक चलेगी।
Created On :   1 Sept 2022 2:36 PM IST












