जिले की सात तहसीलों में चढ़ा चुनावी रंग

Election colors rose in seven tehsils of the district
जिले की सात तहसीलों में चढ़ा चुनावी रंग
अमरावती जिले की सात तहसीलों में चढ़ा चुनावी रंग

डिजिटल डेस्क, अमरावती । जिले की सबसे बड़ी नगर परिषद अचलपुर समेत चांदूर बाजार, मोर्शी, शेंदूरजनाघाट, अंजनगांव सुर्जी, धामणगांव रेलवे, दर्यापुर, चांदुर रेलवे व वरूड़ आदि 9 नगर परिषद तथा नांदगांव खंडेश्वर व धारणी नगर पंचायतों के चुनाव के लिए सोमवार को आरक्षण का ड्रॉ निकाला गया। जिससे अमरावती महानगर समेत जिले के तहसील क्षेत्र में भी अब चुनावी रंग चढ़ने लगा है। सभी नगर परिषद के चुनाव दो सदस्यीय प्रणाली के तहत कराए जाएंगे। वहीं, दोनों नगर पंचायत के चुनाव एक सदस्यीय प्रणाली के तहत होंगे। 

जानकारी के अनुसार जिले की सबसे बड़ी नगर परिषद अचलपुर है। यहां दो सदस्यीय प्रणाली के तहत 20 प्रभागों में 40 सीटों के लिए चुनाव होंगे। यहां सर्वसामान्य महिला के लिए 16 सीटें, सर्वसामान्य पुरुषों के लिए 18, अनुसूचित जाति महिला के लिए 3, अनुसूचित जाति पुरुषों के लिए 2 व अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 1 सीट आरक्षित की गई हैं।

चांदूर बाजार नगर पालिका में कुल 10 प्रभागों में 20 सीटों चुनाव कराए जाएंगे। जिसमें सर्वसामान्य महिला के लिए 8, सर्वसामान्य पुरुषों के लिए 9, अनुसूचित जाति के लिए 1 व अनुसूचित जाति महिला के लिए 2 सीटें आरक्षित की गई हैं।
मोर्शी नप के 12 प्रभागों में 24 सीटों के लिए आरक्षण घोषित हुआ है। यहां सर्वसामान्य महिला के लिए 11, सर्वसामान्य पुरुषों के लिए 10, अनुसूचित जाति के लिए 1, अनुसूचित जाति महिला के लिए 1 व अनुसूचित जनजाति के लिए 1 सीट आरक्षित रखी गई है।
शेंदूरजनाघाट नप के 10 प्रभागों में 20 सीटों के लिए चुनाव कराया जाएगा। 

यहां सर्वसामान्य महिला के लिए 8, सर्वसामान्य पुरुषों के लिए 9, अनुसूचित जाति के लिए 1, अनुसूचित जाति महिला के लिए 1, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 1 सीट आरक्षित की गई है। अंजनगांव सुर्जी नप के कुल 14 प्रभागों में 28 सीटों के लिए आरक्षण किया गया।
यहां सर्वसामान्य महिला के लिए 12, सर्वसामान्य पुरुषों के लिए 13, अनुसूचित जाति के लिए 1 व अनुसूचित जाति महिला के लिए 2 सीट आरक्षित रखी गई हैं।
धामणगांव रेलवे नगर परिषद के 10 प्रभागों में 20 सीटों के लिए आरक्षण घोषित किया गया। सर्वसामान्य महिला के लिए 7, सर्वसामान्य पुरुषों के लिए 9, अनुसूचित जाति के लिए 1, अनुसूचित जाति की महिला के लिए 2, अनुसूचित जनजाति महिला के िलए 1 सीट आरक्षित रखी गई है।
दर्यापुर नगर परिषद में कुल 12 प्रभागों में 24 सीटों के लिए आरक्षण निकाला गया। यहां सर्वसामान्य महिला के लिए 9, सर्वसामान्य पुरुषों के लिए 9, अनुसूचित जाति के लिए 2, अनुसूचित जाति महिला के लिए 3, अनुसूचित जनजाति के लिए 1 सीट आरक्षित रखी गई है।
चांदूर रेलवे नगर परिषद के 10 प्रभागों में 20 सीटों के लिए आरक्षण घोषित हुआ। यहां सर्वसामान्य महिला के लिए 7, सर्वसामान्य पुरुषों के लिए 9, अनुसूचित जाति के लिए 1, अनुसूचित जाति महिला के लिए 2, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 1 सीट आरक्षित की गई है।
वरूड़ नगर परिषद के 13 प्रभागों में 26 सीटों के लिए आरक्षण घोषित हुआ। यहां सर्वसामान्य महिला के लिए 10, सर्वसामान्य पुरुषों के लिए 11, अनुसूचित जाति के लिए 1, अनुसूचित जाति महिला के लिए 2, अनुसूचित जनजाति के लिए 1 और अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 1 इस तरह 26 सीटों के लिए सोमवार को आरक्षण निकाले गए। 
इन 9 नगर परिषदों अलावा धारणी नगर पंचायत में 1 सदस्यीय प्रणाली के तहत होने वाले चुनाव में 17 सदस्यों के लिए आरक्षण घोषित हुआ। जिसमें सर्वसामान्य महिला 6, सर्वसामान्य पुरुषों के लिए 5, अनुसूचित जाति 1, अनुसूचित जाति महिला 1, अनुसूचित जनजाति के लिए 2 व अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 2 सीटंे आरक्षित रखी गई हैं।
नांदगांव खंडेश्वर नगर पंचायत के 17 प्रभागों में सर्वसामान्य महिला के लिए 8, सर्वसामान्य पुरुषों के लिए 6, अनुसूचित जाति के लिए 1, अनुसूचित जाति महिला के लिए 1 व अनुसूचित जनजाति के लिए 1 सीट आरक्षित रखी गई है। इस तरह सोमवार को चिखलदरा नगर परिषद छोड़कर 9 नगर परिषद व 2 नगर पंचायतों ने आरक्षण के ड्रॉ निकाले गए। 

Created On :   14 Jun 2022 2:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story