Election Commission: 14 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर 17 अप्रैल को वोटिंग, 2 मई को परिणाम

Election Commission: Voting on April 17 in 14 assembly and 2 Lok Sabha seats
Election Commission: 14 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर 17 अप्रैल को वोटिंग, 2 मई को परिणाम
Election Commission: 14 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर 17 अप्रैल को वोटिंग, 2 मई को परिणाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मंगलवार को 12 राज्यों और 14 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। आयोग ने कहा कि आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दो संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों और विभिन्न राज्यों की 14 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उप चुनाव के लिए 17 अप्रैल को मतदान होगा। बता दें कि आंध्र प्रदेश में 23-तिरुपति और कर्नाटक में 2-बेलगाम संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव होना है। इन चुनावों की मतगणना दो मई को होगी।

चुनाव आयोग ने मंगलवार को 12 राज्यों और 14 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। आयोग ने कहा कि आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दो संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों और विभिन्न राज्यों की 14 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उप चुनाव के लिए 17 अप्रैल को मतदान होगा। इसके 15 दिन बाद 2 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

बता दें कि आंध्र प्रदेश में 23-तिरुपति और कर्नाटक में 2-बेलगाम संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव होना है। वहीं राजस्थान में सहाड़ा, सुजानगढ और राजसमंद सीट पर उपचुनाव होंगे। राजस्थान की इन 3 विधानसभा सीटों में से 2 पर कांग्रेस और 1 पर भाजपा ने चुनाव जीता था। सहाड़ा सीट कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी और सुजानगढ सीट मास्टर भंवरलाल के निधन की वजह से खाली हुई है। वहीं, राजसमंद सीट भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी के निधन की वजह से खाली हुई है। यहां उदयपुर की वल्लभनगर सीट पर भी चुनाव होना है, लेकिन इसकी तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है।

मध्य प्रदेश में दमोह विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। कांग्रेस के विधायक राहुल सिंह लोधी के भाजपा में शामिल होने के बाद यहां उपचुनाव होना है।

कहां कितनी सीट पर होने हैं उपचुनाव...

विधानसभा

  • राजस्थान (3 सीटें) : सहारा, सुजानगढ़ और राजसमंद
  • मध्य प्रदेश (1 सीट) : दमोह
  • ​​​गुजरात (1 सीट) : मोरवा हदफ
  • महाराष्ट्र (1 सीट) : पंढरपुर
  • उत्तराखंड (1 सीट) : सल्ट
  • झारखंड (1 सीट) : मधुपुर
  • कर्नाटक (2 सीट) : बसवकल्याण और मस्की
  • मिजोरम (1 सीट) : सेरछिप
  • नगालैंड (1 सीट) : नोकसेन
  • ओडिशा (1 सीट) : पिपिली
  • तेलंगाना (1 सीट) : नागार्जुन सागर

लोकसभा

  • आंध्र प्रदेश (1 सीट) : तिरुपति
  • कर्नाटक (1 सीट) : बेलगाम

Created On :   16 March 2021 12:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story