दिल्ली जा रही फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, 48 यात्री थे सवार

emergency landing of zoo airways flight in bhopal raja bhoj airport
दिल्ली जा रही फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, 48 यात्री थे सवार
दिल्ली जा रही फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, 48 यात्री थे सवार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। नई दिल्ली से मध्य प्रदेश के जबलपुर आ रही एक फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। यह फ्लाइट जूम एयरलाइंस की है, जिसमें 48 यात्री सवार थे। फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण दोपहर 3.30 बजे भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मौके पर इंजीनियरों की टीम प्लेन की जांच कर रही है।

राजा भोज एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिल विक्रम ने मामले में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि फ्लाइट के इंजन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण उसे डायवर्ट कर भोपाल में उतारा गया है। यात्रियों को टर्मिनल में रोका गया है।

 


 

Created On :   16 Jun 2018 5:53 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story