- Home
- /
- विदर्भ विकास पर जोर . नागपुर व...
विदर्भ विकास पर जोर . नागपुर व अमरावती विभाग में निवेश बढ़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नाणार रिफाइनरी प्रोजेक्ट को लेकर विवाद पर अधिक नहीं बोलते हुए उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने केंद्र सरकार के पाले में गेंद डाली है। उन्होंने कहा है कि रिफाइनरी कहां लगाया जाए, इस संबंध में निर्णय लेने का अधिकार केंद्र सरकार और संबंधित कंपनी को है। लिहाजा केंद्र सरकार ही तय करेगी कि यह प्रोजेक्ट कहां लगाया जाए। विदर्भ विकास के मामले पर उन्होंने कहा कि यहां औद्योगिक निवेश बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। नागपुर व अमरावती विभाग में 10 हजार करोड़ का निवेश हुआ है। निवेश बढ़ा है।
लंबे समय से विवाद
शनिवार को उद्योग मंत्री ने आईएएम को भेंट दी। उसके बाद मिहान के संचालकों से चर्चा की। बाद में पत्रकार वार्ता की। नाणार रिफाइनरी प्रोजेक्ट को स्थापित करने काे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट को महाराष्ट्र में लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए रत्नागिरी व सिंधुदुर्ग जिले के 17 गांवों में प्रोजेक्ट लगाने का निर्णय लिया जा चुका था। विदेशी कंपनी का यह प्रोजेक्ट है। इसमें भारतीय पेट्राेलियम कंपनियां भी सहभागी होने वाली हैं। रत्नागिरी में प्रोजेक्ट लगाने का विरोध वहां के नागरिकों के अलावा शिवसेना ने भी किया है। फिलहाल शिवसेना राज्य सरकार में सत्ता का नेतृत्व कर रही है। उद्योगमंत्री देसाई भी शिवसेना कार्यकर्ता हैं। प्रोजेक्ट के संबंध में दो वाक्य में जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को इस प्रोजेक्ट के लिए केवल जमीन व आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर देना है। इस रिफाइनरी प्रोजेक्ट को नागपुर में स्थापित करने के संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री िनतीन गडकरी ने पत्र लिखा है। प्रोजेक्ट के लिए स्थान तय करने के लिए एक समिति बनाई गई है। समिति के निर्णय का इंतजार राज्य सरकार कर रही है।
11 उद्योग समूह करेंगे निवेश
विदर्भ में नागपुर व अमरावती िवभाग में 10 हजार करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। 11 उद्योग समूह इसमें शामिल हैं। प्रत्येक समूह कम से कम 100 करोड़ का िनवेश करेंेगे। यह निवेश केवल एमआईडी क्षेत्र से संबंधित है। यवतमाल जिले में आस्ट्रेलियन कंपनी सितारा के साथ ऊर्जा निर्माण का करार किया गया है। समृद्धि महामार्ग के पास की जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र िवकसित किया जाएगा। जगह तय करने के लिए एमएसआरडीसी व एमआईडीसी के प्रतिनिधि ने योजना प्रारूप तैयार किया है। जल्द ही दोनों संस्था के प्रतिनिधि समृद्धि मार्ग पर 10 जिलों का दौरा करेंगे। इस मार्ग पर प्रमुखता से कृषि औद्योगिक क्षेत्र विकास करने पर जोर दिया जा रहा है। मिहान में निवेश बढ़ाने के लिए एडवांटेज विदर्भ के समान नया उपक्रम चलाया जाएगा। पत्रकार वार्ता में रामटेक के सांसद कृपाल तुमाने उपस्थित थे।
Created On :   17 April 2022 8:12 PM IST