- Home
- /
- जानिए क्या हुआ जब बिल्डर ने लोगों...
जानिए क्या हुआ जब बिल्डर ने लोगों को अंतिम संस्कार करने से रोका?

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मानेगांव रांझी में रहने वाले नागरिको ने पुलिस की जनसुनवाई में शिकायत दी है कि क्षेत्र में रहने वाला एक बिल्डर श्मशान भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रहा है। शिकायत करने पर पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही है। मानेगांव में रहने वाले भागचंद कोल, रंजीत कोल, रघुनाथ कोल, कैलाश कोल, बद्रीप्रसाद कोल, पन्नालाल कोल, गिरिजा बाई कोल, दुलारे कोल, किरण कोल और रामनाथ कोल ने शिकायत की है कि क्षेत्र में रहने वाला बिल्डर सुधीर दुबे जबरन श्मशान भूमि पर कब्जा कर रहा है।
श्मशान भूमि में लोगों को अंतिम संस्कार करने से रोका जा रहा है। इसकी शिकायत रांझी पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। क्षेत्रीय नागरिकों ने कब्जा रोकने की मांग की है।
किश्तों में प्लाट देने के नाम पर धोखाधड़ी
राजकिशोर स्वर्णकार, राजीव कुमार और अशोक एन पाटिल ने शिकायत दी है कि उनके साथ किश्तों में प्लाट देने के नाम पर धोखाधड़ी गई है। शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने वाईब्रेंट प्रापर्टिज से किश्तों में प्लाट खरीदने का अनुबंध किया था। किश्त जमा करने के बाद उन्हें प्लाट नहीं दिया गया।
काम कराने के बाद नहीं दिया पैसा
करमेता निवासी पवन अहिरवार और नेहरू नगर निवासी दिनेश पटेल ने शिकायत दी है कि उन्होंने ठेकेदार अशोक वर्मा के पास सैंटिग और लोहा बांधने का काम किया था। काम पूरा होने के बाद भी ठेकेदार उनका पैसा नहीं दे रहा है।
Created On :   4 July 2017 7:58 PM IST