- Home
- /
- सहा. कामगार आयुक्त पर आय से अधिक...
सहा. कामगार आयुक्त पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दो साल पहले रिश्वत लेते पकड़े गए सहायक कामगार आयुक्त (सेंट्रल) सचिन शेलार के खिलाफ शुक्रवार को आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया। ज्ञात स्रोतों से 123.18 फीसदी ज्यादा संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
घर की तलाशी में मिला था काफी कैश : केंद्रीय जांच ब्यूरो ने डेढ़ साल पहले उपमुख्य कामगार आयुक्तालय (सेंट्रल) में सहायक आयुक्त सचिन शेलार को रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया था। उसकी गिरफ्तारी हुई थी। घर की तलाशी में काफी कैश व संपत्ति मिली थी। विभाग ने उसे सस्पेंड कर दिया गया था। जांच मेंं पाया गया कि, आरोपी सचिन ने ज्ञात स्रोतों से कई गुनी अधिक संपत्ति अर्जित की है। 55 लाख 30 हजार से ज्यादा की संपत्ति मिली। सीबीआई नागपुर के वरिष्ठ अधीक्षक एम.एस. खान ने केंद्रीय कार्यालयों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों ने रिश्वत मांगने पर सीबीआई कार्यालय में शिकायत करने की अपील की है।
Created On :   5 Feb 2022 7:25 PM IST