- Home
- /
- नागपुर वानाडोंगरी में अभियंता ने की...
नागपुर वानाडोंगरी में अभियंता ने की आत्महत्या

By - Bhaskar Hindi |31 May 2021 9:52 AM IST
नागपुर वानाडोंगरी में अभियंता ने की आत्महत्या
डिजिटल डेस्क, नागपुर। वानाडोंगरी में एक 25 वर्षीय अभियंता ने रविवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम अक्षय पुरुषोत्तम डाखले (25), वानाडोंगरी निवासी है। अक्षय ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद किचन इंटीरियर फर्नीचर का कारखाना शुरू किया था।
पिता पूर्व पंचायत समिती सदस्य
उसके पिता पुरुषोत्तम डाखले पंचायत समिति के पूर्व सदस्य हैं। अक्षय ने घर की पहली मंजिल पर फांसी लगाई। काफी देर अक्षय कमरे से बाहर नहीं आने पर परिवार के लोगों ऊपर जाकर देखा, तो अक्षय फांसी के फंदे पर लटका था। घटना की जानकारी एमआईडीसी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही है।
Created On :   31 May 2021 3:21 PM IST
Next Story