दूषित पानी से गैस्ट्रो की चपेट में आया पूरा गांव, 100 से अधिक भर्ती

Entire village in the grip of gastro from contaminated water, more than 100 admitted
दूषित पानी से गैस्ट्रो की चपेट में आया पूरा गांव, 100 से अधिक भर्ती
दूषित पानी से गैस्ट्रो की चपेट में आया पूरा गांव, 100 से अधिक भर्ती

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सावनेर तहसील के ब्रह्मपुरी गांव में दूषित जलापूर्ति से लगभग 100 से अधिक लोगों को गैस्ट्रो की शिकायत हुई। कई लोग सावनेर व कलमेश्वर के निजी अस्पताल के साथ पाटणसावंगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए गए हैं।

घर-घर हो रही जांच 
जिप अध्यक्ष रश्मि बर्वे, पूर्व उपाध्यक्ष मनोहर कुंभारे, बीडीओ अनिल नागणे, सरपंच गुंफाबाई सोमकुंवर, जिप सदस्य कुकडे सहित जिला परिषद के स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी व डॉक्टरों ने ब्रह्मपुरी गांव पहुंचकर जायजा लिया। ग्रामीणों की शिकायत के बाद जलापूर्ति पाइपलाइन का मुआयना कर संबंधित अधिकारियों ने गांव के हर घर-घर जाकर लोगों की जांच शुरू की है। ग्रापं कार्यालय में तीन नर्स व डॉक्टरों की टीम जांच के लिए रखी है। 

अनदेखी से ऐसी स्थिति 
ग्रामीणों ने बताया कि गत गुरुवार से पीने का पानी मटमैला आ रहा था। इसे पीने के बाद करीब 100 से अधिक लोगों को उल्टी व दस्त की शिकायत होने लगी। इसकी सूचना ब्रह्मपुरी के ग्रामसेवक नागेश्वर कुकड़े को दी गई। सूचना देने के बाद ग्रामसेवक ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। स्थानीय लोगों ने  ग्रामसेवक की अनदेखी से गांव में ऐसी परिस्थिति बनने का आरोप लगाया। कलमेश्वर, सावनेर व पीएचसी पाटणसावंगी व निजी अस्पताल में पीड़ितों को भर्ती कराया गया है। 

टैंकर से की जाए जलापूर्ति
ब्रह्मपुरी गांव में पीने की पानी की नई पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू है। नई पाइप लाइन का दूषित पानी पुरानी पाइप लाइन में जाने से यह समस्या निर्माण हुई। गांव का मुआयना कर स्वास्थ्य अधिकारियों को घर-घर जाकर जांच करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जलापूर्ति बंद कर टैंकर के माध्यम से सप्लाय करने की सूचना दी है। मनोहर कुंभारे, पूर्व उपाध्यक्ष, जिप नागपुर
 

Created On :   3 Jun 2021 11:28 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story