तुअर में 16 % तो कपास की पैदावार में 23 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान

Estimates of 16% increase in cotton production in Tur and 23%
तुअर में 16 % तो कपास की पैदावार में 23 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान
तुअर में 16 % तो कपास की पैदावार में 23 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में इस वर्ष (2019-20) में तुअर, चना और कपास के उत्पादन में पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी होगी। मौजूदा वर्ष में तुअर (अरहर) के उत्पादन में 16 प्रतिशत, चना के उत्पादन में 24 प्रतिशत और कपास के पैदावार में 23 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है। 

प्रदेश सरकार के विपणन विभाग के एक अधिकारी ने ‘दैनिक भास्कर’ से बातचीत में यह जानकारी दी। राज्य में फिलहाल तुअर, चना और कपास को बाजार में न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम कीमत पर खरीदा जा रहा है। इसलिए आवक बढ़ने पर तुअर, चना और कपास की खरीदारी सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करनी होगी। इसके मद्देजनर सरकार के बखार (गोदाम) महामंडल की ओर से गोदामों में पर्याप्त जगह की व्यवस्था की जा रही है। राज्य के गोदामों की क्षमता 19.20 लाख मीट्रिक टन की है। फिलहाल इसमें से 2.91 लाख मीट्रिक टन और रखने की क्षमता बची हुई है। 

विपणन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार साल 2019-20 में 11.955 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हुई है। इससे 9.71 लाख टन तुअर का उत्पादन होगा। जबकि साल 2018-19 में तुअर की बुवाई 12.61 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई थी और इससे 8.34 लाख टन तुअर पैदा हुई थी। साल 2019-20 में चने की फसल कि बुवाई 20.38 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई है। इससे चना उत्पादन 17.30 लाख टन होने का अनुमान है। जबकि साल 2018-19 में 16.94 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई चना की बुवाई से 13.97 लाख टन उत्पादन हुआ था। साल 2019-20 में कपास की बुवाई 44.30 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई है। इससे कपास की पैदावार 91.41 लाख बेल्स (गांठ) होगी। जबकि साल 2018-19 में कपास की बुवाई 42.19 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई थी। इससे 65.93 लाख बेल्स कपास का उत्पादन हुआ था। 

फसल            2018-19      2019-20 (उत्पादन) 

 तुअर            8.34 लाख टन     9.71 लाख टन
 चना           13.97 लाख टन        17.30 लाख टन   
 कपास       65.93 लाख गांठ           91.41 लाख गांठ

Created On :   20 Feb 2020 6:06 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story