कोरोना से ठीक होने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहीं बीमारियां

Even after recovering from corona, diseases are not giving up
कोरोना से ठीक होने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहीं बीमारियां
कोरोना से ठीक होने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहीं बीमारियां

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना से ठीक होने के बाद भी अन्य बीमारियां लोगों का पीछा नहीं छोड़ रही हैं। इन बीमारियों ने मरीजों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। मरीजों में डिप्रेशन, इंसोम्निया, लंग फाइब्रोसिस, थ्रोंबोसिस, पेट दर्द, मानसिक तनाव, सांस फूलना, नींद न आना जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। चेस्ट संबंधी परेशानी के मामले पहले की तुलना में 10% बढ़ गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को खानपान और योग, व्यायाम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें। कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों से चर्चा की, तो उन्होंने बताया कि किस तरह इन बीमारियों से संघर्ष कर रहे हैं।

लिवर में आई सूजन
मैं 15 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव हुआ था। 2 मई को तबीयत खराब हुई। डॉक्टर को दिखाया, तो उन्होंने फिर से एचआरसीटी करने को कहा। रिपोर्ट नॉर्मल आई, लेकिन लिवर में सूजन आ गई थी। कोरोना के पहले एकदम फिट था। कोरोना के बाद न जाने और कौन-कौन सी बीमारियां घेरने वाली हैं।  - धीरज (50), स्नेह नगर

पेट में दर्द से परेशानी 
मैं 1 मई को कोरोना पॉजिटिव हुई। इंफेक्शन ज्यादा था, इसलिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। रिकवर होने में एक महीने लग गए। 30 मई को ठीक होने के बाद पेट दर्द और यूरिन में जलन की समस्या होने लगी। डॉक्टर ने बताया कि यूरिन में इंफेक्शन हो गया है। कोरोना के बाद नई-नई तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं।  -शैफाली (40), सीताबर्डी

आंतों में संक्रमण हुआ
जबसे कोरोना हुआ है, तबसे शरीर में कमजोरी बढ़ गई है। 25 मई को कोरोना से ठीक हुआ। इसके बाद 10 जून को बुखार आया। परिजन घबरा गए। डॉक्टर के पास गए, तो उन्होने कुछ जांच करने के लिए कहा। जांच करने के बाद आंतों में इंफेक्शन मिला। अब उसका इलाज चल रहा है। इसके कारण भूख नहीं लग रही है।  - निमेश (37), शहर निवासी

केस-4 : जोड़ों में दर्द
कोविड से ठीक होने के 4 सप्ताह बाद जोड़ों में दर्द की समस्या होने लगी है। एक बार फिर से टेस्ट और स्मेल चली गई थी, जिससे मुझे घबराहट हुई। फिर से टेस्ट कराया, लेकिन निगेटिव आया। अब डॉक्टर से दवा ली है।  - प्रियंका (25), पारडी

Created On :   22 Jun 2021 10:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story