सूची में नाम होने पर भी किसानों को नहीं मिल सका कर्जमाफी का लाभ : शेट्‌टी

Even name in list, farmers Can not Get Advantage of Debt Waiver: Shetty
  सूची में नाम होने पर भी किसानों को नहीं मिल सका कर्जमाफी का लाभ : शेट्‌टी
  सूची में नाम होने पर भी किसानों को नहीं मिल सका कर्जमाफी का लाभ : शेट्‌टी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अध्यक्ष और सांसद राजू शेट्टी ने किसान कर्जमाफी योजना को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है। गुरुवार को मीडिया से बातचीत में शेट्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि प्रदेश में अंतिम लाभार्थी किसान का कर्ज माफ होने तक कर्ज माफी योजना शुरू रहेगी। लेकिन महाराष्ट्र में मैं जहां भी जाता हूं, वहां के किसान मुझसे कहते हैं कि सूची में नाम होने के बावजूद मुझे अभी तक कर्ज माफी नहीं मिली है। उन्होंने कहा न जाने यह सरकार कब तक अंतिम लाभार्थी को खोज पाएगी।

कर्जमाफी योजना को लेकर राजू शेट्‌टी ने सीएम पर साधा निशाना
गुरुवार को शेट्टी ने कहा कि राज्य में बारिश शुरू हो गई है, लेकिन किसानों के पास बुवाई के लिए पैसे नहीं है। बीज और खाद के दाम 20 प्रतिशत बढ़ गए हैं, लेकिन किसानों को बैंकों से नया कर्ज नहीं मिल रहा है। क्योंकि बैंकों में किसानों के बकाए कर्ज को अभी तक चुकता नहीं किया जा सका है। किसान मजबूर होकर साहूकारों के पास जाते हैं। जिसके बाद किसान आत्महत्या की घटनाएं सामने आती हैं। शेट्टी ने कहा कि किसानों को साल 2016 में 42 हजार करोड़ रुपए का कर्ज बांटा गया लेकिन साल 2017 में 22 हजार करोड़ रुपए का कर्ज ही किसानों को मिला। इससे साफ होता है कि किसानों को ज्यादा कर्ज नहीं मिल रहा है।

सिर्फ 14 हजार करोड़ की कर्जमाफी
शेट्टी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर सेस लगा करके 23 हजार करोड़ रुपए वसूला है लेकिन सरकार ने सिर्फ 14 हजार करोड़ रुपए के कर्ज माफ किए हैं। मेरा सवाल है कि बाकी का पैसे सरकार ने कहां खर्च किया है। शेट्टी ने बताया कि संसद के मानसून सत्र में किसान कर्ज माफी और किसानों को उपज का उचित दाम देने को लेकर अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति द्वारा बनाए गए निजी विधेयक को संसद में पेश किया जाएगा।

कपिल पाटील को समर्थन
शेट्टी की पार्टी ने विधान परिषद की मुंबई शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर लोकभारती के उम्मीदवार कपिल पाटील और मुंबई स्नातक निर्वाचन सीट के प्रत्याशी जालिंदर सरोदे को समर्थन घोषित किया है। शेट्टी ने कहा कि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस ने पाटील को समर्थन देने की घोषणा की है लेकिन सरोदे को समर्थन नहीं दिया है। दोनों दलों की यह नीति उचित नहीं है। इस पर दोनों पार्टियों को दोबारा विचार करना चाहिए। यदि कोई चुनाव जीत रहा है तो उसकी जीत की राह में रोड़ा नहीं बनना चाहिए।

Created On :   7 Jun 2018 2:44 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story