लोकतंत्र में प्रत्येक आवाज को सुनना जरूरी : फडणवीस

Every voice must be heard in a democracy: Fadnavis
लोकतंत्र में प्रत्येक आवाज को सुनना जरूरी : फडणवीस
जी-20 परिषद लोकतंत्र में प्रत्येक आवाज को सुनना जरूरी : फडणवीस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। इस बार भारत जी-20 परिषद की मेजबानी कर रहा है। सही मायनों में इस बार जी-20 बंद कमरे में होने वाली एक बैठक से आगे बढ़ कर नागरिकों के प्रतिनिधित्व वाली बैठक हो गई है। ये सही मायनों में यहीं लोकतंत्र का प्रतीक है, जिसे अन्य वैश्विक परिषदों को भी अपनाना चाहिए। राज्य के पास जहां कानूनी बल होता है, तो नागरिक समूह के पास नैतिक बल होता है। इसी नैतिक बल से शाश्वत समाज का निर्माण होता है। ये संभव है कि कई बार सरकार सहमत न हो, लेकिन फिर भी लोकतंत्र में प्रत्येक आवाज को सुनना जरूरी होता है। राज्य के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को वर्धा रोड स्थित रेडिसन ब्लू में सी-20 परिषद के उद्घाटन समारोह में बतौर वक्ता अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वक्त आ गया है कि हम एक बेहतर भविष्य के लिए एक परिवार-एक भविष्य की तरह सोचें, क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया गया तो अमीर से अमीर और गरीब से गरीब व्यक्ति पर संकट आ जाएगा। उपभोक्तावाद मनुष्य का स्वभाव जरूर है, लेकिन इसकी अति होने से बर्बादी होती है। इसी उपभोक्तावाद को नियंत्रित करके हमें शाश्वत विकास के लिए काम करना होगा।

Created On :   21 March 2023 8:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story