कोविशील्ड का दूसरे डोज देने के बाद सभी लोग स्वस्थ

Everyone is healthy after giving second dose of Kovishield
कोविशील्ड का दूसरे डोज देने के बाद सभी लोग स्वस्थ
कोविशील्ड का दूसरे डोज देने के बाद सभी लोग स्वस्थ

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  कोरोना के इलाज के लिए अभी तक कोई वैक्सीन नहीं मिल पाई है। भारत में 70 से ज्यादा वैक्सीन के ट्रायल चल रहे हैं। इसमें से ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोविशील्ड वैक्सीन का ट्रायल नागपुर सहित देश के 17 केंद्रों पर किया जा रहा है। इसका पहला डोज 50 लोगों को दिया गया था, जिसमें सभी लोगों की स्थिति ठीक रही। इसका दूसरा डोज दिए हुए 12 दिन पूरे हो गए हैं। सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में विकसित की गई वैक्सीन के परिणाम अभी तक सकारात्मक रहे हैं। a

पुणे की सीरम कंपनी के माध्यम से कोविशील्ड वैक्सीन जल्द उपलब्ध होगी, ऐसा दावा किया जा रहा है। इस वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल अंतिम चरण में है। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल में ट्रायल के लिए 50 लोगों को पहला डोज दिया गया था, जिसके 28 दिन 23 नवंबर सोमवार को पूरे होने के बाद दूसरा डोज दिया गया। दूसरा डोज देने के बाद सभी की स्थिति ठीक है। किसी को भी कोई समस्या अब तक नहीं हुई है। कुछ ही दिन में सभी का ब्लड सैंपल भेजा जाएगा। जिसमें एंटीबॉडी कितनी बन रही है, इसकी जांच की जाएगी। 

पूरी तरह स्वस्थ लोगों को दिए डोज
मेडिकल में स्क्रीनिंग कर 18 से 55 साल के और जिन्हें कोई भी बीमारी न हो, ऐसे 15 लोगों को 23 अक्टूबर को और 35 लोगों को 24 अक्टूबर को पहला डोज दिया गया। डोज देने के बाद लगातार सभी की काउंसलिंग की गई। इसके बाद दूसरा डोज 22 नवंबर को दिया गया।  साथ ही समय-समय पर जांच की गई। किसी में भी दुष्परिणाम नहीं दिखाई दिए। साथ ही एंटीबॉडी भी बन रही है।
 

Created On :   5 Dec 2020 6:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story