थानों में लॉक एग्जाम मटेरियल, कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ शहरी क्षेत्र में गोपनीय सामग्री वितरण

Exam confidential material locked in police station
थानों में लॉक एग्जाम मटेरियल, कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ शहरी क्षेत्र में गोपनीय सामग्री वितरण
थानों में लॉक एग्जाम मटेरियल, कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ शहरी क्षेत्र में गोपनीय सामग्री वितरण

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। बोर्ड परीक्षा का काउन-डाउन शुरु हो गया है। जिले में बनाए गए सभी परीक्षा केन्द्रों के गोपनीय सामग्री का वितरण कर दिया गया है। दूसरे चरण में मंगलवार को शहरी क्षेत्र के 46 केन्द्रों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एग्जाम मटेरियल विभिन्न थानों में पहुंची है। परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण सुरक्षा के बीच शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उमा विद्यालय से सुबह 11:30 बजे से किया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं एवं 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं की गोपनीय सामग्री का वितरण पूर्ण हो गया है। बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस वर्ष जिले में कुल 106 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए  शासकीय शालाओं के प्राचार्यों को केन्द्राध्यक्ष बनाया गया है। परीक्षा केन्द्रों के संबंधित थाना में सामग्री को पुलिस सुरक्षा के बीच रखवा दिया गया है। गोपनीय सामग्री लेने समन्वय एमएलबी स्कू ल में केन्द्राध्यक्षों की लंबी कतार लगी रही।
शहरी क्षेत्रों को गोपनीय सामग्री वितरीत-
मंगलवार को शहरी क्षेत्रों की गोपनीय सामग्री का वितरण समन्वय संस्था एमएलबी  स्कूल से सुबह 11.30 बजे से किया गया, जो देर शाम 5.30 बजे तक किया गया। शहरी क्षेत्रों में बनाए गए 46 परीक्षा केन्द्रों को गोपनीय सामग्री बांटी गई। सभी केन्द्राध्यक्षों ने अपनी मौजूदगी में गोपनीय सामग्री प्राप्त की है।  
पुलिस की कड़ी चौकसी-
शहरी क्षेत्रों के लिए वितरित की जाने वाली गोपनीय सामग्री के दौरान समन्वय संस्था में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पेटियों में पैक गोपनीय सामग्री को थाने तक पहुंचाने के लिए हर परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्षों के साथ पुलिस बल पहुंचा। बसों एवं ऑटों में गोपनीय सामग्री को सुरक्षा व्यवस्था के बीच संबंधित स्कूलों के थानों मे रवाना किया गया, जिसकी ओके रिपोर्ट देर शाम  जिला शिक्षा विभाग को दी गई।
इनका कहना है-
सभी परीक्षा केन्द्रों को गोपनीय सामग्री का वितरण कर दिया गया है। पुलिस विभाग द्वारा इसकी जानकारी शिक्षा विभाग को दे दी गई है कि गोपनीय सामग्री थाने में पहुंच गई है। कुछ केन्द्राध्यक्षों ने नाम वापस लेने आवेदन किया है, जिस पर विचार कलेक्टर द्वारा किया जाना है।
अरविंद अग्रवाल, परीक्षा प्रभारी, जिला शिक्षा विभाग
फैक्ट फाईल
बोर्ड के परीक्षा केन्द्र                106
केन्द्राध्यक्ष                    106
सहायक केन्द्राध्यक्ष                106
गोपनीय सामग्री का वितरण           शहरी क्षेत्र
दिन                       मंगलवार
स्थान                      एमएलबी स्कूल
वितरण                        सुबह-11.30 बजे से
कब तक  चला                 शाम-5.30 बजे तक
परीक्षा 10वीं                 30965 परीक्षार्थी
परीक्षा 12वीं                   20737
नियमित छात्रों हेतु परीक्षा केन्द्र        97
स्वाध्यायी छात्रों हेतु परीक्षा केन्द्र        09

Created On :   26 Feb 2019 4:19 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story