मुंह के कैंसर की जांच : 2 अक्टूबर से नागपुर में शुरु होगा स्वास्थ्य सर्वेक्षण अभियान

Examination of mouth cancer: Health survey campaign to be started in Nagpur
मुंह के कैंसर की जांच : 2 अक्टूबर से नागपुर में शुरु होगा स्वास्थ्य सर्वेक्षण अभियान
मुंह के कैंसर की जांच : 2 अक्टूबर से नागपुर में शुरु होगा स्वास्थ्य सर्वेक्षण अभियान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश की उपराजधानी नागपुर और नाशिक विभाग में 2 अक्टूबर से मौखिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण मुहिम शुरू की जाएगी। इसके जरिए ओरल (मुख) कैंसर की जांच की जाएगी। इस काम में टाटा कैंसर अस्पताल मदद करेगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत ने यह जानकारी दी।

शनिवार को मंत्रालय में कैंसर रोक निदान व जांच मुहिम को लेकर समीक्षा बैठक हुई। सावंत ने बताया कि पिछले साल दिसंबर महीने में 34 मौखिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण अभियान चलाया गया था। इसमें राज्य के 2 करोड़ 15 लाख लोगों की जांच की गई थी। जिसमें से 2 लाख 62 हजार संदिग्ध मरीज पाए गए थे। इनमें 1800 मरीजों की बायोप्सी की गई थी।

इस जांच के माध्यम से ओरल कैंसर के 540 मरीज मिल थे। फिलहाल 490 मरीजों का इलाज शुरू है। सावंत ने कहा कि पिछले साल के सर्वेक्षण में नागपुर और नाशिक विभाग में बड़े पैमाने पर संदिग्ध मरीज मिले थे। इसके मद्देनजर दोनों विभागों में फिर से मुहिम चलाने का निर्देश दिया गया है।

 

Created On :   2 Sept 2018 2:52 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story