महावितरण में 200 कर्मचारी कम करने की कवायद 

Exercise to reduce 200 employees in Mahavitaran
महावितरण में 200 कर्मचारी कम करने की कवायद 
महावितरण में 200 कर्मचारी कम करने की कवायद 

डिजिटल डेस्क, नागपुर । महावितरण ने 200 कर्मचारियाें को कम करने की तैयारी है। शिवसेना के नगरसेवक किशोर कुमेरिया ने ऊर्जा मंत्री नितीन राऊत से इस संबंध में निवेदन किया है कि किसी भी स्थिति में कर्मचारियों की संख्या कम न किया जाए। 2011 से कार्यरत 1050 कर्मचारियों को कायम रखा जाए। कर्मचारियों की संख्या कम करने पर महावितरण में परेशानी बढ़ेगी।

 महावितरण महल, गांधीबाग व सिविल लाइन को 2011 में एसएनडीएन को सौंपा गया। उस समय 1050 तकनीकी कर्मचारी कार्यरत थे। 2019 में एसएनडीएल ने इन तीनों विभागों को महावितरण को लौटा दिया। महावितरण ने निर्णय लिया कि 842 कर्मचारियों को ही काम पर लिया जाएगा। 2011 की तुलना में महावितरण का काम बढ़ा है। लिहाजा कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है।
 

Created On :   22 Oct 2020 3:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story