स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के दुर्लभ छायाचित्रोंं की प्रदर्शनी

Exhibition of rare photographs of freedom struggle movement
स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के दुर्लभ छायाचित्रोंं की प्रदर्शनी
आजादी का अमृतवर्ष स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के दुर्लभ छायाचित्रोंं की प्रदर्शनी

डिजिटल डेस्क, अमरावती।  स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव निमित्त सूचना व प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत रहनेवाले केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय व शासकीय विभागीय ग्रंथालय, सहायक ग्रंथालय संचालक, जिला ग्रंथालय अधिकारी कार्यालय अमरावती के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में घटित महत्वपूर्ण घटना, ऐतिहासिक स्थल, ज्ञात व अज्ञात क्रांतिकारक व राष्ट्र पुरुषों की जानकारी देनेवाले दुर्लभ छायाचित्रों की विभाग स्तरीय प्रदर्शनी मोर्शी रोड स्थित शासकीय विभागीय ग्रंथालय के सभागृह में आयोजित की गई है। साथ ही ग्रंथालय की ओर से स्वाधीनता संग्राम से संबंधित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन संभागीय आयुक्त डॉ. दिलीप पांढरपट्‌टे के हस्ते 10 अगस्त को सुबह 11 बजे किया जाएगा।

प्रदर्शनी में शामिल महत्वपूर्ण घटनाक्रम 
1757 की प्लासी की लडाई, सन्यासी विद्रोह, पितुर विद्रोह, 1857 आंदोलन के महान क्रांतिकारक रानी लक्ष्मीबाई, झलकारीबाई, मंगलपांडे, तात्या टोपे, नानासाहेब पेशवे, बेगम हजरत महल के छायाचित्र व उनके जीवन पर जानकारी, राजाराम मोहन रॉय, महात्मा फुले, लोकमान्य तिलक, रवींद्र टागौर, डॉ. एनी बेसेंट, पंडित रमाबाई, मैडम भिकाजी कामा, डॉ. श्यामजी कृष्णा वर्मा, लाला हरदयाल, अरवींद घोष, लाला लजपतराय, दादाभाई नौरोजी, फिरोज शाह मेहता, चाफेकर बंधु, सरदार वल्लभाई पटेल, महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, डॉ. बाबासाहब आंबेडकर, वीर सावरकर, खान अब्दुल गफ्फार खान, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, चेंद्रशेेखर आजाद, भगतसिंह, अशफाक उल्ला,  सरोजनी नायडू और असफली, उषा मेहता आदि स्वतंत्रता सैनिकों के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं का समावेश रहेगा। 

यह प्रदर्शनी 10 से 12 अगस्त के दौरान सुबह 11 से शाम 6 बजे तक सभी के लिए निशुल्क खुली रहेगी। ज्ञात व अज्ञात क्रांतिकारक व राष्ट्र पुरुषों के जीवन की महत्वपूर्ण जानकारी चित्रमय रुप में प्रदर्शनी के माध्यम से नागरिकोंं को देखने मिलेगी। यह प्रदर्शनी समूचे राज्य में नागपुर, अमरावती, नांदेड, औरंगाबाद, सोलापुर, कोल्हापुर और मुंबई आदि शहर में 15 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। भारतीय स्वतंत्रता को 75 वर्ष पूर्ण होने की पृष्ठभूमि पर जनता के मन में स्वतंत्रता आंदोलन की स्मृतियां कायम रखने व देशभक्ति की भावना जागरुक रखने के उद्देश्य से यह उपक्रम हाथों में लिया गया है। 


 

Created On :   10 Aug 2022 12:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story