मुंबई मनपा चुनाव में हर मतदाता पर खर्च हुए 79.46 रुपए

मुंबई मनपा चुनाव में हर मतदाता पर खर्च हुए 79.46 रुपए
मुंबई मनपा चुनाव में हर मतदाता पर खर्च हुए 79.46 रुपए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश की सबसे समृद्धिशाली महानगर पालिका मुंबई मनपा (बीएमसी) ने बीते मनपा चुनाव में 72.94 करोड खर्च किए। इसनें सबसे ज्यादा 24 करोड़ 68 लाख खर्च मतदाता पर्ची और प्रिटेंड कागजातों पर हुए हैं। इस चुनाव में प्रति मतदाता 79.46 रुपए खर्च किए गए। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मनपा प्रशासन से जानकारी मांगी थी कि मनपा का आम चुनाव-फरवरी 2017 में कितनी रकम खर्च हुई थी। मनपा प्रशासन के जन सूचना अधिकारी और सहायक चुनाव एवं नगरशुल्क अधिकारी ने गलगली को राज्य चुनाव आयोग को पेश किए 3 दस्तावेजों की कॉपी सौपी। इन दस्तावेजों के अनुसार चुनाव अधिकारी और कर्मचारियों का मानधन पर रु 8 करोड़ 67 लाख 85 हजार खर्च किया गया।

इसमें 25 चुनाव निर्णय अधिकारी, 25 सहायक चुनाव निर्णय अधिकारी, 43 चुनाव निरीक्षक और 4200 चुनाव कार्यालय के कर्मचारियों के मानधन पर रकम खर्च हुई हैं। चुनाव अधिकारी और कर्मचारियों को पारिश्रमिक के तौर पर रु 6 करोड़ 24 लाख 63 हजार 550 रकम दी गई। जबकि मकदान के लिए जरूरी सामानों पर 24 करोड़ 68 लाख 5 हजार 238 रुपए खर्च किए गए। मुंबई मनपा चुनाव में 91 लाख 80 हजार 550० मुंबईकरों ने हिस्सा लिया था। इस लिहाज से प्रति मुंबईकर 79.46 रुपए खर्च की गई हैं। 

Created On :   5 Dec 2018 1:46 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story