प्रापर्टी पर नजर, सबूत मिलते ही उके बंधु को दबोचा

Eye on the property, as soon as the evidence was found, his brother was arrested
प्रापर्टी पर नजर, सबूत मिलते ही उके बंधु को दबोचा
ईडी ने की कार्रवाई प्रापर्टी पर नजर, सबूत मिलते ही उके बंधु को दबोचा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर के चर्चित वकील सतीश उके से संबंधित जमीन व अन्य संपत्तियों की निगरानी प्रवर्तन निदेशालय पिछले दो साल से कर रहा था। उके परिवार पर शहर व ग्रामीण में कई मामले दर्ज हैं आैर संपत्ति संबंधी हर मामले का ईडी ने गहराई से अध्ययन किया और दस्तावेजों काे खंगाला। नागपुर से लेकर मुंबई के ईडी अधिकारी इस काम में लगे थे। मुंबई की यात्रा व खर्च पर भी ध्यान दिया गया। काली कमाई को सफेद करने के सबूत हाथ लगने पर ईडी ने सतीश उके व प्रदीप उके को दबोचा।

करोड़ों में है जमीनों की कीमत
उके परिवार पर जमीन से संबंधित मामले अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज हैं। जमीन को लेकर जो दावे-प्रति-दावे हुए, उन दस्तावेजों का अध्ययन किया गया। सस्ते दाम पर खरीदी गई जमीन और ऊंचे दाम पर बेची गई जमीन का अध्ययन किया गया। जमीन कहां से व कैसे आई, इस पर भी विशेष ध्यान दिया गया। ईडी ने उके परिवार की आय के सभी स्रोतों को खंगाला। उके की तरफ से जमीन के दावे के समर्थन में जगह-जगह जो दस्तावेज पेश किए गए थे, उनको बारीकी से देखा गया। दस्तावेजों ने कई बार संदेह पैदा किया। प्रशासन के पास विरोधियों ने जो शिकायतें कीं, उस पर भी गौर किया गया। फिलहाल इन जमीनों की कीमत करोड़ों में है। उके बंधु ईडी मुंबई की गिरफ्त में हैं।
 

Created On :   2 April 2022 5:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story