- Home
- /
- फेसबुक फ्रेंड ने महिला को बंधक...
फेसबुक फ्रेंड ने महिला को बंधक बनाकर किया रेप, किशोरी को फुसलाकर ले भागा आरोपी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विवाहिता और किशोरी दुष्कर्म का शिकार हो गईं। दोनों को शादी का झांसा देकर फंसाया गया। बर्डी थानांतर्गत विवाहिता के साथ यह करतूत उसके फ्रेसबुक फ्रेंड ने की। उसे अश्लील क्लिप बनाई और उसे अमरावती में बंधक बनाया गया, जबकि पारडी थानांतर्गत किशोरी को मध्य प्रदेश के बालाघाट ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। संबंधित थानों में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
महिला से फेसबुक पर हुई पहचान
जानकारी के अनुसार पीड़िता 32 वर्षीय विवाहिता, नागपुर निवासी है। आरोपी नितीन थोरात (30) अमरावती जिले की अचलपुर तहसील अंतर्गत येसुरना निवासी है। नितीन किसी होटल में वेटर है। फेसबुक पर उसकी विवाहिता से मित्रता हुई। प्रेम संबंध स्थापित हुए। शादीशुदा होने के बाद भी नितीन ने विवाहिता से दूसरी शादी करने का वादा किया। हालांकि इसके लिए विवाहिता तैयार नहीं थी।
बर्डी के लॉज में अश्लील क्लिप बनाई
नितीन 12 अक्टूबर 2020 को विवाहिता से बर्डी स्थित नवनीत लॉज में मिला और वहां धोखे से उसने विवाहित की मोबाइल में अश्लील क्लिप बना ली। पश्चात विवाहिता को ब्लैकमैल करने लगा। बदनाम करने तथा जान से मारने की धमकी देकर उसे अमरावती बुलाता रहा।
अमरावती में अगवा कर रखा
इस बीच उसने विवाहिता को अमरावती में महेंद्र कालोनी में बंधक बनाकर रखा। मामले की शिकायत मिलने से पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया और शुक्रवार को आरोपी नितीन को अमरावती से गिरफ्तार कर नागपुर लेकर आई।
किशोरी को बालाघाट ले गया युवक, मामला दर्ज
दूसरी घटना पारडी थानांतर्गत हुई। आरोपी सोहन जगणे (25) है। रोजी-रोटी की तलाश में नागपुर आया सोहन निर्माणाधीन स्थलों पर मजदूरी करता था। इस बीच उसने पारडी में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर प्रेम संबंधों में फांस लिया। 7 जुलाई से 25 दिसंबर 2020 के बीच उसने किशोरी से दुष्कर्म किया और मौका पाकर किशोरी को अपने गांव बालाघाट ले गया। किशोरी की आयु कम होने से पुलिस ने माता-पिता की शिकायत पर सोहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। जांच जारी है।
Created On :   10 April 2021 5:43 PM IST