रिश्तेदार के वैक्सीनेशन को लेकर ‘ट्रोल’ हुए फडणवीस

Fadnavis trolled for relatives vaccination
रिश्तेदार के वैक्सीनेशन को लेकर ‘ट्रोल’ हुए फडणवीस
रिश्तेदार के वैक्सीनेशन को लेकर ‘ट्रोल’ हुए फडणवीस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विविध विषयों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सबसे अधिक ट्रोल हुए और चर्चा में रहे। रिश्तेदार युवक के कोविड वैक्सीनेशन को लेकर फडणवीस पर सोशल मीडिया पर निशाना साधा जाता रहा। दरअसल, तन्मय फडणवीस नामक युवक ने इंस्टाग्राम पर वैक्सीनेशन की तस्वीर शेयर की। वह नागपुर में नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट में ली गई वैक्सीन से संबंधित बताई गई। युवक की उम्र 21 से 22 वर्ष है। यही ट्रोलिंंग का विषय बना। 

तरह-तरह की चर्चा
बताया गया कि तन्मय, देवेंद्र फडणवीस का भतीजा है। लिहाजा, कहा जाने लगा कि, फडणवीस भतीजावाद को बढ़ावा दे रहे हैं। वैक्सीन लेने की उम्र 45 है, लेकिन तन्मय को केवल इसलिए दो बार वैक्सीन डोज दे दिया गया, क्योंकि वह पूर्व मुख्यमंत्री का भतीजा है। चर्चा के बीच यह जानकारी सामने आई कि, तन्मय, देवेंद्र फडणवीस के चचेरे भाई का पुत्र व पूर्व मंत्री शोभा फडणवीस का नाती है। तन्मय के पिता अभिजीत फडणवीस उद्यमी हैं। 

पहला मुंबई, दूसरा डोज नागपुर में लिया
खबर है कि, तन्मय ने कोविड वैक्सीन का पहला डोज मुंबई में लिया था। दूसरा डोज नागपुर में लिया। इस पूरे मामले पर अाधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Created On :   20 April 2021 8:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story